ईद उल अजहा: दरगाह आला हजरत से आज तय होगा नमाज का वक्त
Bareily News - ईद उल अजहा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। 28 को ईद मनाई जाएगी, जिसमें प्रमुख मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। नमाज का समय तय करने के लिए बैठक होगी। प्रशासन ने कहा है कि इस बार नमाज सड़क पर नहीं होगी। बाजारों में भी बकरीद की रौनक बढ़ गई है।

ईद उल अजहा को लेकर शहर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 28 को ईद उल अजहा मनाई जाएगी। इसी क्रम में शहर की ईदगाह, जामा मस्जिद समेत अन्य प्रमुख मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। नमाज के समय को लेकर मंगलवार को दरगाह आला हजरत में बैठक आयोजित होगी, जिसमें अंतिम निर्णय लिया जाएगा। दरगाह और ईदगाह कमेटी के पदाधिकारी नमाज के समय और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा करेंगे। बैठक के बाद सभी मस्जिदों और ईदगाहों के लिए नमाज का समय घोषित किया जाएगा, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रशासन और मस्जिद कमेटियों की ओर से भी बकरीद को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।
सुरक्षा व्यवस्था के साथ सफाई और पेयजल जैसी सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उधर, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस बार ईदगाह और मस्जिद परिसरों के बाहर सड़कों पर नमाज अदा नहीं की जाएगी। लोगों से निर्धारित स्थानों पर ही नमाज पढ़ने की अपील की गई है। इसके लिए मस्जिद कमेटियों और धर्मगुरुओं के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बाजारों में भी बकरीद को लेकर रौनक बढ़ गई है। लोग खरीदारी में जुटे हैं और त्योहार को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन