ईद उल अजहा 28 को, सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील
खरसावां में ईद उल अजहा (बकरीद) के लिए शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में सीओ और थाना प्रभारी ने शांति और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की। सभी समुदायों से सहयोग की अपील की गई। अफवाहों से दूर रहने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने की बात कही गई। बकरीद 28 मई को मनाई जाएगी।

खरसावां। ईद उल अजहा (बकरीद) पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए खरसावां थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक हुई। सीओ और थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से बैठक की अध्यक्षता की। एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज ने शांति, सद्भाव के साथ बकरीद मनाने को कहा। शांति समिति बैठक का मुख्य उद्देश्य त्योहार को सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है। सभी समुदायों से आपसी सहयोग और सहभागिता के साथ पर्व मनाने की अपील की। एसडीपीओ भारद्वाज ने कहा कि खुले में पशुओं की कुर्बानी न दें और अफवाह पर ध्यान न दें। कोई सूचना प्राप्त होती हो तो सबसे पहले इसकी जानकारी नजदीकी थाना को दें।वहीं
सीओ सिंकू ने कहा कि जनता अफवाह पर ध्यान न दें। बच्चों को समझाएं कि सोशल मीडिया पर कोई भी ऐसी पोस्ट नहीं डालें। जिससे समाज और क्षेत्र का माहौल खराब हो। सोशल मीडिया पर किसी तरह की आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर कार्रवाई होगी। कहा कि त्योहार के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर रहेगी। किसी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई। खरसावां में बकरीद 28 मई को मनाई जाएगी। ईद उल अजहा सुबह 6.30 बजे बेहरासाई, सुबह 7 बजे कदमडीहा ईदगाह, मस्जिद निजामुद्दीन,गोढपुर में नमाज अदा की जाएगी। इस दौरान सरायकेला एसडीपीओ, सीओ सिंकू, प्रमुख मनेद्र जामुदा, जिप सदस्य कालीचरण बानरा, मुखिया सुनिता तापे, एसआई प्रकाश कुमार, मुखिया मंगल सिंह जामुदा, हाजी अब्दुल गनी आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन