India s Development under Modi 12 Years of Progress in Welfare and Governance मोदी के नेतृत्व में सुशासन और सेवा का नया युग शुरू हुआ : सतीश शर्मा, Barabanki Hindi News - Hindustan
More

मोदी के नेतृत्व में सुशासन और सेवा का नया युग शुरू हुआ : सतीश शर्मा

Barabanki News - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है। राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने तासीपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं ने देश की तस्वीर बदली है। प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की गई।

Wed, 10 June 2026 05:11 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share
 मोदी के नेतृत्व में सुशासन और सेवा का नया युग शुरू हुआ : सतीश शर्मा

रामसनेहीघाट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है। गरीब, किसान, महिला और युवा केंद्रित योजनाओं ने देश की तस्वीर बदलने का काम किया है। यह बात खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने बुधवार को तासीपुर गांव स्थित बूढ़े बाबा शिव मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री श्री शर्मा ने भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन-अर्चन कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु, स्वस्थ एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बाबा विश्वनाथ मंदिर में पूजन-जलाभिषेक

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता अभियान में भी सहभागिता निभाई तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। भाजपा नेता रूपेश प्रताप सिंह के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री ने कहा कि 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी ने देश को विकास और सुशासन की नई दिशा प्रदान की।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रतिमाह 81 करोड़ से अधिक लोगों को नि:शुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करोड़ों परिवारों को पक्का घर मिला है, जबकि जनधन योजना और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया गया है। इस अवसर पर प्रदीप द्विवेदी, नीरज सिंह, दीपक वर्मा, प्रदीप सिंह,कमलेश वर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शिव मंदिर बैजनाथ में की भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूजा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रधानमंत्री के सफल कार्यकाल पर किया प्रसाद वितरित

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।