Diesel and Petrol Sales Drop in Barabanki Following Chief Minister s Appeal काफिलों में वाहनों की कटौती के बाद घटी डीजल-पेट्रोल की विक्री, Barabanki Hindi News - Hindustan
More

काफिलों में वाहनों की कटौती के बाद घटी डीजल-पेट्रोल की विक्री

Barabanki News - बाराबंकी में मुख्यमंत्री की अपील के दूसरे दिन डीजल और पेट्रोल की बिक्री में गिरावट देखी गई। जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की कि वे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की बातों का सम्मान करें। गुरुवार को जिले में 15 केएल डीजल और 11 केएल पेट्रोल की बिक्री कम हुई, कई ड्राई पंपों में रिकॉर्ड की कमी पाई गई।

Thu, 14 May 2026 06:39 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share
काफिलों में वाहनों की कटौती के बाद घटी डीजल-पेट्रोल की विक्री

बाराबंकी, संवाददाता। मंत्रियों व अफसरों को काफिला घटाने की मुख्यमंत्री की अपील के दूसरे दिन ही जिले में डीजल-पेट्रोल की बिक्री पर काफी असर देखने को मिला। बुधवार को जिलाधिकारी ने भी जनपद वासियों से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की अपील को देशहित में मानते हुए सहभागिता निभाने की बात कही थी। विभिन्न कंपनियों के आंकड़ों के मुताबिक जिले में गुरुवार को 15 केएल (एक हजार लीटर) डीजल व 11 केएल पेट्रोल कम बिका। जो पांच ड्राई पंप हैं उनमें किसी के अभिलेख पूरे नहीं हैं, तो किसी की डिमांड और पैसा जमा करने में गड़बड़ी बताई गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देर में आ रहा है तेल, सोने चांदी की खरीदारी घटी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम की अपील पर पेट्रोल डीजल की खपत कम करने की सुगबुगाहट तेज
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:काफिले में वाहनों की कटौती से ईंधन की हो रही बचत

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।