PM Modi s Call to Reduce Petrol-Diesel Consumption Influences Administrative Actions पीएम की अपील पर पेट्रोल डीजल की खपत कम करने की सुगबुगाहट तेज, Siwan Hindi News - Hindustan
More

पीएम की अपील पर पेट्रोल डीजल की खपत कम करने की सुगबुगाहट तेज

पीएम मोदी की पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील का प्रशासनिक महकमे पर असर दिख रहा है। डीएम और एसपी के काफिले में अनावश्यक वाहनों को कम करने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार, गाड़ियों की संख्या घटाकर दो से तीन की जा रही है। एनडीए के सांसद और विधायक भी अपने काफिले को छोटा करने की योजना बना रहे हैं।

Thu, 14 May 2026 03:30 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share
पीएम की अपील पर पेट्रोल डीजल की खपत कम करने की सुगबुगाहट तेज

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। पीएम मोदी की पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने व सरकारी वाहनों के उपयोग में कटौती की अपील का असर हालांकि अभी जोर तो नहीं पकड़ा, लेकिन इस दिशा में पहल करने की सुगबुगाहट जरूर तेज हो गई है। विशेषकर जिले के प्रशासनिक महकमा व जनप्रतिनिधियों पर इसका असर पड़ता दिख रहा है। हालांकि, इस संदर्भ फिलहाल कोई कुछ कहने से बचता दिख रहा है। बहरहाल, बताया जा रहा कि पीएम की अपील के बाद डीएम व एसपी के काफिले में अनावश्यक वाहनों को कम करने के निर्देश दिए गए हैं। आमतौर पर डीएम-एसपी के काफिले में एस्कॉर्ट, सुरक्षा व प्रशासनिक वाहन आदि होते हैं। लेकिन बदली हुई परिस्थितियों में जिला प्रशासन ने सुरक्षा प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए कम से कम गाड़ियां इस्तेमाल करने का निर्णय लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अफसरों से लेकर जनप्रतिनिधियों के काफिले में नहीं कम हुए वाहन

वाहनों की संख्या में कमी

इसके तहत पहले जो काफिला 4-5 गाड़ियों का था, उसे अब दो से तीन गाड़ियों तक सीमित करने की योजना बनती दिख रही है, खासकर सामान्य फील्ड विजिट के दौरान। जिले में पुलिस अधिकारी भी कम वाहन का प्रयोग करने के लिए तत्पर होते दिख रहे हैं। दूसरी तरफ जिले में एनडीए के सात विधायक, एक राजद के जबकि एनडीए के ही दो सांसद हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल बचत: दिल्ली सरकार के तीन विभाग में लागू हुआ ‘ब्लू प्रिंट’, क्या निर्देश?

सांसदों और विधायकों की प्रतिक्रिया

सीवान की जदयू सांसद विजयलक्ष्मी देवी फिलहाल दिल्ली दौरे पर है। जदयू नेताओं का कहना है कि तीनों विधायक अभी भी एक ही वाहन का उपयोग करते हैं। सांसद भी अब पीएम की अपील के बाद अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम करेंगी। अंदरखाने से उठ रही बात पर गौर फरमाएं तो एनडीए के सांसद व विधायकों ने अपने जनसंपर्क काफिले को छोटा करने की योजना बना ली है। इनका कहना है कि पब्लिक को दिखाने से कहीं ज्यादा जरूरी देशहित में पीएम की अपील मायने रखती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरे स्वागत के लिए गाड़ियों का इस्तेमाल ना करें, नित्यानंद राय का बिहार बीजेपी चीफ को खत

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।