Women Empowerment Bill BJP Women Rally for Nari Shakti Vandan Act in Lok Sabha भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली स्कूटी रैली, Banda Hindi News - Hindustan
More

भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली स्कूटी रैली

Banda News - बांदा l नारी शक्ति वंदन अधिनियम को देश में लागू करने के लिए लोकसभा भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली स्कूटी रैली

Wed, 15 April 2026 10:53 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share
भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली स्कूटी रैली

बांदा l नारी शक्ति वंदन अधिनियम को देश में लागू करने के लिए लोकसभा में पेश होने वाले बिल के समर्थन में भाजपा की महिलाओं ने स्कूटी रैली निकाली और लोगों को जागरूक किया l कहा कि यह अधिनियम 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगा। नगर पालिका परिषद से जुलूस को अध्यक्ष मालती बासू ने हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम संयोजक व जिला महामंत्री ममता मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिए देश में बड़ा बदलाव लाने का प्रयास किया है, जो स्वागत योग्य है l 2026 में भारत नारी शक्ति की भागीदारी का स्वर्णिम अध्याय लिखने वाला है l आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा l महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष वंदना गुप्ता ने कहा कि वर्षों के इंतजार के बाद अब महिलाओं की आवाज संसद और विधानसभाओं में और मुखर होगी l उन्होंने कहा कि यह अधिनियम केवल एक कानून नहीं है, बल्कि करोडों महिलाओं के सपनों व अधिकारों की जीत है l यह समानता, सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में एक कदम है l

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली स्कूटी रैली
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिलाओं ने बाइक रैली निकालकर भरी हुंकार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकाली बाइक रैली

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।