BJP Women s Front Organizes Scooty Rally for Nari Shakti Vandan Act in Sonbhadra भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली स्कूटी रैली, Sonbhadra Hindi News - Hindustan
More

भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली स्कूटी रैली

Sonbhadra News - सोनभद्र में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम के तहत स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। विधायक भूपेश चौबे ने रैली का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के प्रयास हो रहे हैं, जिससे महिलाओं को 33% आरक्षण का लाभ मिलेगा।

Wed, 15 April 2026 10:16 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share
भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली स्कूटी रैली

सोनभद्र, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आयोजित नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से बुधवार को स्कूटी रैली सवेरा कैंपस से विवेकानंद प्रेक्षागृह तक निकाली गयी। रैली को मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने झंडी दिखाकर रवाना किया। सदर विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार महिला सशक्तिकरण के प्रयास हुए है। जिसके परिणाम के रुप में नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रत्यक्ष प्रमाण के रुप में सक्षम है। इस अधिनियम का सीधा एवं दीर्घकालीन लाभ महिलाओं को मिलेगा। प्रधानमंत्री की तरफ से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण बिल पारित हो रहा है, जिससे हमारी माताओं बहनों को सीधा लाभ मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा महिला मोर्चा ने स्कूटी रैली निकाल दिया नारी सम्मान का संदेश

इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा पुष्पा सिंह, इशिका पांडेय, मंजू गिरि, गुड़िया त्रिपाठी, कुसुम शर्मा, रंजन पांडेय, आशा विश्वकर्मा, रीतू अग्रहरी, कविता यादव, तारा अनन्या सिंह, अपर्णा, आंचल मौर्या आदि मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा महिला मोर्चा ने स्कूटी रैली निकाल दिया नारी सम्मान का संदेश
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिलाओं ने बाइक रैली निकालकर भरी हुंकार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।