तीसरे दिन भी सबसे ज्यादा तपा बांदा, गर्मी हुई प्रचंड
Banda News - बांदा। जनपद बांदा तीसरे दिन भी खूब तपा। सुबह से ही जिलेवासियों को प्रचंड तीसरे दिन भी सबसे ज्यादा तपा बांदा, गर्मी हुई प्रचंड
बांदा। जनपद बांदा तीसरे दिन भी खूब तपा। सुबह से ही जिलेवासियों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ा। गर्मी से बचने के लिए लोग पूरे दिन घरों में कैद रहे। दोपहर में सड़कों पर इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 45.4 व न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पश्चिम से आ रही गर्म हवाओं की वजह अगले दो दिन तक तपिश से राहत की उम्मीद नहीं है। जनपद में लोगों को इस समय प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। शादी-सहालग का समय होने के कारण लोग मजबूरी में कड़ी धूप व गर्मी के बीच बाजार व निमंत्रण कर रहे हैं।
रविवार को सुबह से ही सूरज की तपिश की वजह से लोग गर्मी में बिलबिलाते रहे। दिन चढ़ने के सात गर्मी प्रचंड होती होती गई। दोपहर में असहनीय धूप की वजह से रोडवेज बस स्टैंड, जजी चौराहा, संकट मोचन मंदिर, बाबूलाल चौराहा जैसे भीड़ भाड़ वाले इलाकों में सड़कों पर वीरानगी नजर आई। लोग गर्मी से बचने के लिए पूरे दिन घरों में कैद रहे। रविवार का दिन होने के कारण बच्चे भी राहत में रहे। उधर, कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ.दिनेश शाह ने बताया कि राजस्थान से गर्म पछुआ हवा जिले में गर्मी बढ़ा रही है। मौसम में नमी कम होने व तेज धूप के कारण तपन ज्यादा महसूस हो रही है। उन्होंने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 45.4 व न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सामान्य से यह ज्यादा है। उधर, मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों की मानें तो बांदा जनपद तीसरे दिन भी पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। पूर्वानुमान विभाग के मुताबिक सोमवार और मंगलवार को तापमान में और इजाफा होने की संभावना है। जिला प्रशासन ने भी गर्मी को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। एडीएम कुमार धर्मेंद्र ने जिलेवासियों से हीटबेव से बचने की अपील की है।-------------------------शहर के ज्यादातर वाटर कूलर खराब, भटक रहे राहगीरबांदा। भीषण गर्मी में दूर-दराज से आने वाले राहगीर व यात्रियों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। शहर में सार्वजनिक स्थलों पर लगवाए गए वाटर कूलर खराब पड़े हैं या फिर गर्म पानी उगल रहे हैं। कड़ी धूप में प्यास बुझाने के लिए राहगीरों को दुकानों से बोतल या पानी के पाउच खरीद कर गला तर करना पड़ रहा है। वहीं नगर पालिका प्रशासन ने भीषण गर्मी के बावूजद अभी तक चौराहों पर पौशाला आदि के इंतजाम नहीं कराए हैं। जिम्मेदारों को शायद अभी और गर्मी का इंतजार है।-----------------------अक्षय तृतीया के बावजूद बाजार में रहा सन्नाटाबांदा। अक्षय तृतीया पर्व होने के बावजूद बाजार में पूरे दिन सन्नाटा रहा। बाबूलाल चौराहा से लेकर गूलरनाका और महेश्वरी देवी चौक तक सड़कें व दुकानें सूनी रहीं। व्याापारियों ने बताया कि तपिश ज्यादा होने के कारण कारोबार प्रभावित हो रहा है। दिन में लोग कम निकल रहे हैं। शाम छह बजे ही कुछ दुकानदारी हो रही है। पूरे दिन ग्राहकों का इंतजार करना पड़ता है। पूरे दिन ग्राहकों सेआबाद रहने वाला न्यू मार्केट व सब्जी मंडी छावनी चौराहे में भी इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन