UP Weather Report Today IMD forecast Sunny Days With heat and temperature increase UP Weather: तेज धूप-गर्मी से अभी राहत नहीं, अगले तीन दिन और चढ़ेगा दिन-रात का पारा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: तेज धूप-गर्मी से अभी राहत नहीं, अगले तीन दिन और चढ़ेगा दिन-रात का पारा

दिन और रात के बढ़ते तापमान ने बेचैनी बढ़ा दी है। शनिवार को मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हवा की गति कम होने के कारण धूप झुलसा देने वाली थी। नतीजतन, दोपहर के वक्त सड़कों पर वाहनों का दबाव कम देखा गया।

Sun, 19 April 2026 06:11 AMSrishti Kunj लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
UP Weather: तेज धूप-गर्मी से अभी राहत नहीं, अगले तीन दिन और चढ़ेगा दिन-रात का पारा

दिन और रात के बढ़ते तापमान ने बेचैनी बढ़ा दी है। शनिवार को मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हवा की गति कम होने के कारण धूप झुलसा देने वाली थी। नतीजतन, दोपहर के वक्त सड़कों पर वाहनों का दबाव कम देखा गया। कमोबेश रात की स्थिति भी यही रही। रात का तापमान भी 24 डिग्री तक पहुंच जाने से लोगों की नींद में खलल पड़ा। बिजली गुल होने की स्थिति में गर्मी और भी अधिक महसूस की गई।

शनिवार को इस सीजन का सर्वाधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया, वहीं रात भी सबसे ज्यादा गर्म रही। मौसम विभाग के अनुसार, 24 अप्रैल को पारा 43 डिग्री के पार जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिन का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक था। इसी तरह न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हॉरर कीलिंग : तीन भाइयों ने बहन को पीटकर मार डाला, प्रेमी ने भागकर बचाई जान

प्रदेश के कई स्थानों पर तापमान 40 डिग्री के पार जाने के साथ ही राजधानी लखनऊ में भी इस सीजन में पहली बार 41 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। हवा में नमी की मात्रा 30 फीसदी तक पहुंच जाने से तपिश ज्यादा महसूस हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, तेज धूप से अभी राहत की उम्मीद नहीं है। शुष्क पछुआ हवाओं के जारी रहने के कारण अगले दो-तीन दिनों के दौरान तापमान में और वृद्धि की संभावना है।

लगातार दूसरे दिन भी खूब तपा बांदा

लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी बांदा प्रदेश में सबसे गर्म जिलों में शुमार रहा। अधिकतम तापमान 44.6 व न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दिन सूरज की तपिश व तेज धूप तो रात में गर्म पश्चिमी हवाओं ने लोगों की नींद उड़ा दी है। वहीं बिजली कटौती भी जिलेवासियों पर भारी पड़ी। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन में तापमान और बढ़ने का पूर्वानुमान बताया है। वहीं प्रशासन ने भी हीटवेब को लेकर चेतावनी जारी की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुराने बिजली मीटरों को स्मार्ट प्रीपेड से बदलने पर तत्काल रोक, पहले होगी ये जांच

जनपद बांदा में सर्दी के बाद अब गर्मी भी नित नए रिकार्ड बनाने को आतुर है। आसमान साफ होने के बाद सप्ताह भर से तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को बांदा जनपद अधिकतम 44.6 व न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म जिला रहा। जबकि प्रयागराज जनपद अधिकतम 43.2 डिग्री के साथ दूसरे और वाराणसी 43.0 डिग्री सेल्सियस के साथ तीसरे स्थान पर कायम रहा। उधर, सुबह सात बजे से ही तेज व चमकदार धूप ने जबरदस्त गर्मी का एहसास कराया। दस बजे से ही हीटबेव की स्थिति बन गई। स्कूली बच्चों की दोपहर 12 बजे के बाद छुट्टी हुई तो तेज धूप में उनके चेहरे लाल नजर आए। हालांकि अभिभावक बच्चों को धूप से बचाव को छाता व अंगौछे से लैस नजर आए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जहर खाकर युवक ने इंस्टाग्राम पर लिखा गुड बॉय, पुलिस ने 10 मिनट में बचाई जान

बांदा, कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विभागाध्यक्ष, डॉ.दिनेश शाह ने कहा कि मौसम साफ होने के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। हीटवेव की स्थिति से बचने के लिए लोग सावधानी बरतें। दोपहर में बाहर न निकले। पशुओं को छायादार स्थान में बांधे और पानी पिलाएं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।