Rising Diesel Prices Impact Delivery and Agriculture in Banda डिलीवरी बाय बोले कंपनी बढ़ाए पैकेट के हिसाब से पैसा, Banda Hindi News - Hindustan
More

डिलीवरी बाय बोले कंपनी बढ़ाए पैकेट के हिसाब से पैसा

Banda News - डीजल की बढ़ती कीमतों का डिलीवरी बाय और खेती पर असर पड़ रहा है। डिलीवरी बाय अब ई वाहन अपनाने की सोच रहे हैं। वहीं, किसानों को फसलों की बुवाई में अधिक खर्च करना पड़ेगा। ट्रैक्टर किराया भी बढ़ गया है। महंगाई से सभी परेशान हैं।

Fri, 15 May 2026 10:06 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share
डिलीवरी बाय बोले कंपनी बढ़ाए पैकेट के हिसाब से पैसा

बांदा। संवाददाता डीजल पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतों का असर डिलीवरी बाय पर भी पड़ा है। सामान को डिलीवर करने के लिए उन्हें घर घर जाना पड़ता है। जिससे कंपनी उन्हें पैकेट के हिसाब से पैसा देती है। अगर कंपनी पैकेट दर नहीं बढ़ाती है तो उन पर असर पड़ेगा। अगर कंपनी पैकेट का रेट नहीं बढ़ाती है तो डिलीवरी बाय अब ई वाहन का प्रयोग करने की तैयारी कर रहे हैं। जिससे महंगाई का असर अधिक न पड़ सके। तेल की बढी कीमतो के चलते अब ई बाईक लेनी पडेगी, क्योकि अधिक से अधिक पार्सल घरो मे दे कर खर्च निकालते है, लेकिन बढे दामों की वजह से य फिर प्रति पैकेट के कम्पनी दर बढाये या फिर ई बाईक खरीदे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एडवायजरी,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, महंगाई का तड़का अब हर उत्पाद पर दिखाई देगा

डिलीवरी बाय की समस्याएँ

- योगराज. डिलीवरी बाय

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेल की कीमतों में वृद्धि से रसोई से बाजार तक पड़ेगी महंगाई की मार

अगर पैकेट दरो मे कम्पनी बढोत्तरी नही कर रही है तो काम बंद कर देगे, क्योंकि अब इस इतने पैसे मे काम नही चलेगा।

- मोहित डिलीवरी बाय

खेती किसानी पर पड़ेगा डीजल की कीमतों का असर

बांदा। डीजल की कीमतें बढ़ने से इसका असर खेती किसानी पर भी पड़ेगा। जिससे अब किसानों को जायद की फसलों पर बुवाई के समय इसका असर रहेगा।अब किसानों को प्रति घंटे के हिसाब से उन्हें अधिक रुपये खर्च करने होंगे।

ट्रैक्टर मालिक अभिषेक ने बताया कि डीजल की कीमतो मे बढावा होने के चलते पहले हम आठ सौ रूपये प्रति घंटा लेते थे, अब एक हजार रूपये प्रति घंटा लेगे।

-अभिषेक दुबे

डीजल के दामो मे बढत होने के कारण किराये और भाढा दोनो बढा दिया है, अब जिसको जानकारी है वह लोग दे रहे है, और जिनको नही है वह लोग अभी नही दे रहे ह।

- राजू गुप्ता

व्यापार पर प्रभाव

शादी विवाह व हर शुभ कार्या मे डीजे बजाया जाता है, पहले लोग कम पैसा भी देते थे तो काम चला लेते थे लेकिन अब कुछ समझ मे नही आ रहा है, कि क्या करे, कैसे होगा व्यापार

।-लिख्खी शिवहरे डीजे

- महंगाई अपने चरम पर है, सरकार पता नही रसोई गैस कि किमत कितनी बार बढायेगी इस वर्ष के अभी छ माह भी नही हुए और दो बार गैसे के दाम बढ गये।

- वर्षा देवी गृहणी

- कभी गैस की कमी तो कभी बढे दाम, रसोई का बजट इस कदर बिगड़ गया है कि अब कुछ कहते नही बन रहा है।

-पूजा देवी गृहणी

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बढ़ती कीमतों ने छीनी रफ्तार, सपनों पर भारी पड़ा महंगा ईंधन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।