कहीं बिना रोकटोक.. तो कहीं एक बार में सौ रुपये का मिल रहा पेट्रोल
Banda News - बांदा में केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। पेट्रोल 98.40 रुपये और डीजल 91.60 रुपये हो गया है। बढ़ती कीमतों का असर खाद्य पदार्थों और परिवहन सेवाओं पर पड़ेगा। बस किराए में भी बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है।

बांदा । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा दी हैं। जिले में 2.98 रुपये पेट्रोल व 3.02 डीजल की बढ़ोतरी है। पेट्रोल के दाम 98.40 पेट्रोल व 91.60 रूपये डीजल हो गया। हालांकि अलग अलग स्थानों पर इन दामों से भिन्नता हो सकती है। डीजल पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी का सीधा असर आमजन पर पड़ेगा। जिससे खाद्य पदार्थों व परिवहन सेवाओं पर दाम बढ़ जाएंगे। बीते दिनों अमूल ने पहले ही दो रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। जिसका असर नौकरी पेशा से लेकर मध्यम वर्गीय परिवारों पर असर पड़ रहा है। जिले में करीब सौ पेट्रोल पंप संचालित हैं। शुक्रवार को शहर के बीएल शुक्ला फिलिंग स्टेशन पर सुबह 11 बजे बिना किसी लिमिट के पेट्रोल डीजल दिया गया।बाइक सवार अशोक का कहना था कि क्या किया जरूरी काम के लिए तेल खरीदना ही पड़ेगा। महंगा होने पर ये कम खर्च करेंगे। वहीं खुरहंड स्थित नायरा पेट्रोल पंप में दोपहर 12 देखने को मिला की लोगों को एक बार में 100 रुपये का ही पेट्रोल दिया जा रहा है। पेट्रोल लेने पहुंचे दीप नाम के युवक ने बताया कि दो दिन से लिमिट लगी हुई है। जरूरत पड़ने पर ही बाइक का प्रयोग कर रहे हैं। नई सड़क स्थित मां शक्ति एच पी पेट्रोलपंप में डीजल के दाम 92.01 पैसा एवं पेट्रोल के दाम 98.86 पैसा है । वही ईंधन की कमी को देखते हुए नायरा पेट्रोलपंप बांदा रोड खुरहंड में 100 रुपए प्रति मोटरसाइकिल पेट्रोल डालने की लिमिट लगा दी गई है。
बढ़ सकता है रोडवेज का किराया
- शहर स्थित बस स्टेशन में 158 से ज्यादा बसों का बेड़ा है जो प्रतिदिन दिल्ली लखनऊ, पड़रौना देवरिया समेत लोकल रूट पर संचालन किया जाता है। रोजाना यहां से 15 हजार यात्री 24 घंटे में गुजरते हैं। डीजल के दाम बढ़ने से परिवहन सेवाओं के किराये में भी बढ़ोतरी हो सकती है। जिसका असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। हालांकि फिलहाल राहत है। आरएम राम लवट सिंह ने बताया कि अभी किराये पर कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। पूर्व की भांति की बसों का संचालन किया जा रहा है।
पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें
- जिले में 2.98 रुपये पेट्रोल व 3.02 डीजल की बढ़ोतरी है। पेट्रोल के दाम 98.40 पेट्रोल व 91.60 रूपये डीजल हो गए हैं। हालांकि अलग अलग दूरी के हिसाब से इन रेट पर भिन्नता हो सकती है। कंपनियों की ओर से लिमिट लागू है। एक ग्राहक को 300 लीटर से ज्यादा डीजल और 5000 रुपये से ज्यादा का पेट्रोल नहीं मिलेगा। रेट बढ़ने की आशंका के चलते पहले कंपनियां माल कम दे रही थी। अब रेट बढ़ने से कंपनियों से आसानी से तेल मिल जाएगा।
- प्रभाकर सिंह, अध्यक्ष, पेट्रोलियम एसोसिएशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन