Fuel Crisis Deepens as Petrol and Diesel Supply Disrupted कई पेट्रोल पंप हुए बंद, अधिकतर पर सप्लाई सीमित, Gaya Hindi News - Hindustan
More

कई पेट्रोल पंप हुए बंद, अधिकतर पर सप्लाई सीमित

जिन पंपों पर तेल मिल रहे वहां लग रही लंबी लाइन वाहनों में अधिक मात्रा

Fri, 15 May 2026 08:49 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share
कई पेट्रोल पंप हुए बंद, अधिकतर पर सप्लाई सीमित

शहर के कई पंपों पर पेट्रोल और डीजल की सप्लाई प्रभावित होने से तेल संकट गहरा गया है। कुछ पेट्रोल पंप पूरी तरह बंद पड़े हैं, जबकि जिन पंपों पर पेट्रोल-डीजल उपलब्ध है वहां वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। तेल खत्म होने की आशंका में लोग अपने वाहनों में जरूरत से अधिक पेट्रोल व डीजल भरवाने की कोशिश कर रहे हैं। शुक्रवार को शहर के कटारी हिल पेट्रोल पंप, स्टेशन रोड स्थित एक पेट्रोल पंप व बोधगया रोड के कुछ पंपों पर पेट्रोल नहीं रहने के कारण सन्नाटा पसरा रहा। मिर्जा गालिब कॉलेज के समीप स्थित पेट्रोल पंप, विष्णुपद रोड पंप और महारानी पेट्रोल पंप पर सुबह से ही ग्राहकों की भारी भीड़ देखी गई। कई लोगों को घंटों लाइन में खड़े रहकर तेल लेना पड़ा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेल के दाम बढ़ने का असर: लंबी दूरी के ट्रक खड़े, माल ढुलाई प्रभावित

कीमतों में वृद्धि

इस बीच पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पेट्रोल में करीब तीन रुपये 32 पैसे और डीजल में तीन रुपये 14 पैसे की वृद्धि हुई है। अलग-अलग पेट्रोल पंपों पर परिवहन खर्च के आधार पर कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिला। मिर्जा गालिब कॉलेज स्थित पंप पर पेट्रोल 109.72 रुपये और डीजल 95.95 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं बोधगया रोड स्थित हमारा पेट्रोल पंप पर पेट्रोल 109.68 रुपये और डीजल 95.70 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। पावर पेट्रोल की कीमत बढ़कर 119.32 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। इससे पहले पेट्रोल 106.36 रुपये, डीजल 92.56 रुपये और पावर पेट्रोल 116 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खूंटी में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म,  घबराहट में खरीदारी बढ़ी

सप्लाई चेन की स्थिति

हमारा पेट्रोल पंप के प्रोपराइटर नंदकिशोर प्रसाद उर्फ बबलू ने बताया कि पहले की तुलना में सप्लाई चेन काफी कमजोर हो गई है। उन्होंने कहा कि उनके पंप पर हर महीने करीब डेढ़ से दो लाख लीटर पेट्रोल और डीजल की बिक्री होती है। लेकिन, वर्तमान में मात्र 50 से 60 हजार लीटर ही तेल उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं महारानी पेट्रोल पंप के एक कर्मी ने बताया कि उनके यहां प्रतिदिन लगभग 8000 लीटर तेल की खपत होती है, लेकिन सप्लाई मांग के अनुरूप नहीं मिल पा रही है। इसके कारण ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेल की मार-बजट बेजार... रसोई सूनी, सफर दुश्वार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।