Government Departments in Banda Waste INR 20-25 Lakhs Monthly on Fuel Costs सरकारी वाहनों में हर माह 20-25 लाख रुपये खर्च, Banda Hindi News - Hindustan
More

सरकारी वाहनों में हर माह 20-25 लाख रुपये खर्च

Banda News - बांदा में सरकारी विभागों में 200 से अधिक चारपहिया वाहन हैं, जिनका हर माह 20 से 25 लाख रुपये पेट्रोल और डीजल पर खर्च होता है। अधिकारी मीटिंग और फील्ड वर्क का हवाला देकर लंबा बिल पेश करते हैं। कुछ अधिकारी तो दूसरे जिले से जुड़े हैं, लेकिन उनके लिए भी पूरे माह का बिल तैयार होता है।

Thu, 14 May 2026 09:58 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share
सरकारी वाहनों में हर माह 20-25 लाख रुपये खर्च

बांदा। सरकारी विभागों में करीब दो सौ से ज्यादा चारपहिया वाहन लगे हैं। जिला पूर्ति विभाग के मुताबिक इन वाहनों में हर माह करीब 20 से 25 लाख रुपये पेट्रोल व डीजल में खर्च आता है। मीटिंग से लेकर फील्ड वर्क दिखाकर अधिकारी डीजल व पेट्रोल का लंबा-चौड़ा बिल पेश करते हैं और भुगतान कराते हैं। कुछ विभाग तो ऐसे हैं, जहां जिला स्तरीय अधिकारी दूसरे जिले से संबद्ध हैं। वे जिले में सप्ताह में एक-दो बार ही आते हैं, पर उनका पूरे माह का डीजल व पेट्रोल का बिल तैयार होता है। पीएम व सीएम की घोषणा पर अमल तभी हो पाएगा, जब इस तरह की फिजूलखर्ची रुकेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अफसरों व माननीयों के काफिलों में नहीं नजर आई कटौती
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रशासनिक अधिकारियों ने छोड़ा एस्कॉर्ट, प्रयागराज में सभी पार्षद अब दोपहिया वाहनों से चलेंगे
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डीजल-पेट्रोल बिक्री में नहीं असर, इक्का-दुक्का आए ग्राहक

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।