Fuel Sales Unaffected by PM Modi and CM Yogi s Appeal in Banda डीजल-पेट्रोल बिक्री में नहीं असर, इक्का-दुक्का आए ग्राहक, Banda Hindi News - Hindustan
More

डीजल-पेट्रोल बिक्री में नहीं असर, इक्का-दुक्का आए ग्राहक

Banda News - बांदा में पीएम मोदी और सीएम योगी की अपील का असर नहीं दिख रहा है। पेट्रोल और डीजल की बिक्री सामान्य बनी हुई है। पेट्रोल पंपों में रोजाना की तरह बिक्री जारी है। पेट्रोलियम कंपनियों ने कैश पेमेंट पर ही डीजल और पेट्रोल उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है। स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं आया है।

Thu, 14 May 2026 09:49 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share
डीजल-पेट्रोल बिक्री में नहीं असर, इक्का-दुक्का आए ग्राहक

बांदा। पीएम मोदी व सीएम योगी की अपील फिलहाल अभी जिले में ज्यादा प्रभाव नहीं दिखा पा रही है। पेट्रोल व डीजल की बिक्री में भी इसका कोई असर नहीं दिखा। पेट्रोल पंपों में पर्याप्त डीजल-पेट्रोल मिलता रहा। पेट्रोलियम कंपनियों ने क्रेडिट लिमिट खत्म करके कैश ले रही हैं। ऐसे में गुरुवार को जनपद के चार पेट्रोल पंप ड्राई रहे। अन्य में स्थिति लगग सामान्य रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों व एमपी-एमएलए से काफिलों में कटौती करने और समर्थकों को भी डीजल व पेट्रोल की बर्बादी रोकने की अपील की है। फिलहाल जनपद में अफसरों, व्यापारियों, नेताओं से लेकर अन्य वर्ग में इस अपील का कोई असर नहीं दिख रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:काफिलों में वाहनों की कटौती के बाद घटी डीजल-पेट्रोल की विक्री

गुरुवार को शहर के कई पेट्रोल पंपों की पड़ताल की गई, तो स्थिति यहां सामान्य रही। काफिलों में कटौती या डीजल बचत को लेकर बिक्री में कोई खास अंतर नहीं दिखा। कालूकुआं स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के सेल्समैन अजीत ने बताया कि रोज की तरह पेट्रोल व डीजल की बिक्री हो रही है। दोपहर होने की वजह से ग्राहकों की भीड़ कम है। सुबह-शाम ठंडक में लोग ज्यादा निकलते हैं। वहीं तिंदवारी रोड स्थित महादेव पेट्रोल पंप के कर्मी ने बताया कि करीब दो हजार लीटर पेट्रोल व तीन हजार लीटर डीजल की बिक्री रोज होती है। गुरुवार को भी लगभग वही औसत रहा। पीएम मोदी की डीजल व पेट्रोल बचाने की अपील को लेकर चर्चाएं जरूर हो रही हैं, पर जितना रोज कार व बाइक चालक चलाते हैं, उतना ही चला रहे हैं। उधर, पेट्रोलियम एसोसिएशन अध्यक्ष प्रभाकर चंदेल ने बताया कि कंपनियों से अब नकदी देने पर ही डीजल पेट्रोल मिल रहा है। उसमें भी दोनों की लिमिट निर्धारित है। इससे ज्यादा डीजल व पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है। नकदी न होने के कारण जनपद के 100 पेट्रोल पंपों में दो या चार ड्राई हो जाते हैं। गुरुवार को भी वही स्थिति रही। उन्होंने उपभोक्ताओं से कहा है कि डीजल व पेट्रोल पर्याप्त है। जरूरत के हिसाब से ही खरीदें। डीजल व पेट्रोल को स्टोर न करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें: पीएम की अपील के बाद पेट्रोल-डीजल की खपत में हल्की कमी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आपूर्ति के अभाव में कैमूर के तीन पेट्रोल पंप से नहीं मिले इंधन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।