Heat begins wreak havoc UP temperatures continue to rise with heatwave alert issued for 22 districts UP Weather: यूपी में कहर बरपाने लगी गर्मी; बढ़ता जा रहा तापमान, वाराणसी, प्रयागराज समेत 22 जिलों में लू का अलर्ट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: यूपी में कहर बरपाने लगी गर्मी; बढ़ता जा रहा तापमान, वाराणसी, प्रयागराज समेत 22 जिलों में लू का अलर्ट

यूपी के के आगरा, प्रयागराज, वाराणसी, सुलतानपुर समेत कुल 13 जिलों में हीट इंडेक्स यानी ताप सूचकांक 40 से 50 डिग्री रहा। यानी दर्ज किए गए तापमान से अधिक गर्मी लोगों ने महसूस की।

Wed, 22 April 2026 10:15 PMDinesh Rathour लखनऊ, प्रमुख संवाददाता
share
UP Weather: यूपी में कहर बरपाने लगी गर्मी; बढ़ता जा रहा तापमान, वाराणसी, प्रयागराज समेत 22 जिलों में लू का अलर्ट

UP Weather: यूपी में गर्मी अपना रंग दिखाने लगी है। लगातार तापमान में हो रही बढ़ोत्तरी से अब लोगों का हाल बेहाल होते नजर आ रहा है। यूपी के के आगरा, प्रयागराज, वाराणसी, सुलतानपुर समेत कुल 13 जिलों में हीट इंडेक्स यानी ताप सूचकांक 40 से 50 डिग्री रहा। यानी दर्ज किए गए तापमान से अधिक गर्मी लोगों ने महसूस की। वहीं, 43.7 डिग्री के साथ प्रयागराज प्रदेश के सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाला जिला रहा। इसके अलावा बांदा में 43.8, सुलतानपुर में 43.3, आगरा में 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। अमौसी स्थित आईएमडी लखनऊ ने गुरुवार को 22 जिलों में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार ज्यादा हीट इंडेक्स वाले जिलों में मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, झांसी, अमेठी, रायबरेली, कौशाम्बी, चंदौली, मिर्ज़ापुर जनपदों में ताप सूचकांक 40-50 डिग्री रहा। हीट इंडेक्स तापमान, आर्द्रता और हवा की गति को मापते हुए जारी किया जाता है। यदि तापमान 40 डिग्री के ऊपर है और हवा में नमी ज्यादा है तो शरीर का पसीना सूखना कम हो जाता है, जिससे गर्मी का अहसास कई गुना बढ़ जाता है। यदि हवा की गति कम है तो यह प्रभाव और बढ़ जाता है। बुधवार को कानपुर, फुर्सतगंज, गाजीपुर, आजमगढ़, झांसी, उरई, हमीरपुर में तापमान 42 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया। लखनऊ में पारा 41.1 डिग्री तक चढ़ा। प्रदेश के 28 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तर भारत में गर्मी के बीच आई खुशखबरी, दिल्ली समेत इन राज्यों में होगी बारिश

इन जिलों के लिए लू का यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 22 जिलों के लिए हीट वेव यानी लू का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी एवं आस पास के क्षेत्र शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज का मौसम: भीषण गर्मी और लू के बीच होगी बारिश, IMD का इन राज्यों में अलर्ट

कानपुर लू से बेहाल, 24 को पीक पर होगी गर्मी

कानपुर में दिनभर तेज लू ने लोगों का राह चलना मुश्किल कर दिया। दोपहर में मानो आग बरसी और लू के थपेड़ों ने लोगों की रफ्तार थाम दी। सीएसए कृषि विश्वविद्यालय में तापमान फिर 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग ने 24 और 25 अप्रैल को लेकर चेतावनी जारी की है। इस दौरान गर्मी अपने चरम पर रह सकती है और तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। देशभर में मौसमी उथल-पुथल का असर दिख रहा है। कहीं तूफान और बारिश की स्थिति है तो कहीं लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल हैं। अधिकांश इलाकों में हीट वेव की शुरुआत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में उमस कुछ कम हुई है, लेकिन लू ने रफ्तार पकड़ ली है। इसकी गति करीब 15 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई है, जिससे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। गुरुवार को छठा पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देने वाला है। पहाड़ी क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश जारी है। वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों में भी ऐसा ही मौसम बना हुआ है। इसके विपरीत, मध्य के राज्यों खासतौर पर उत्तर प्रदेश और बिहार में गर्मी लगातार बढ़ रही है। बिहार में बुधवार को गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया, जबकि उत्तर प्रदेश में यलो अलर्ट रहा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।