Rudki Heatwave Temperature Hits 39 C Public Life Affected रुड़की में 39 डिग्री तापमान में लोगों का बुरा हाल, Roorki Hindi News - Hindustan
More

रुड़की में 39 डिग्री तापमान में लोगों का बुरा हाल

रुड़की में गर्मी का असर बढ़ रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है। तेज धूप के कारण सड़कों पर आवाजाही कम रही और लोग जरूरी कार्यों के लिए ही बाहर निकले। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और गर्मी की संभावना जताई है।

Wed, 22 April 2026 04:09 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share
रुड़की में 39 डिग्री तापमान में लोगों का बुरा हाल

रुड़की, संवाददाता। रुड़की में गर्मी का असर लगातार तेज होता जा रहा है। बुधवार को चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान ने जनजीवन प्रभावित किया। आईआईटी रुड़की की कृषि-मौसम वेधशाला के अनुसार अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम है। दोपहर के समय तेज धूप के कारण सड़कों पर आवाजाही कम रही। लोग केवल आवश्यक कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकले और बाजारों में भी सामान्य से कम भीड़ देखी गई। सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 63 प्रतिशत रही, जो शाम तक घटकर 22 प्रतिशत हो गई।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम दिशा से चल रही हवाएं तापमान में बढ़ोतरी का कारण बन रही हैं। बीते 24 घंटे में वर्षा दर्ज नहीं की गई, जिससे आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने की संभावना बनी हुई है। चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है, ताकि गर्मी के प्रभाव से बचा जा सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।