Banda Records Sweltering Heat in Bundelkhand - Temperature Hits 45 4 C आसमान से बरसी आग, बांदा का पारा पहुंचा 45.4 डिग्री, Banda Hindi News - Hindustan
More

आसमान से बरसी आग, बांदा का पारा पहुंचा 45.4 डिग्री

Banda News - बांदा जिले में अप्रैल माह में गर्मी के रिकार्ड बन रहे हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया, और अभिभावक अपने बच्चों को धूप से बचाने में व्यस्त थे। मौसम विभाग ने शनिवार को तापमान में एक डिग्री की वृद्धि की संभावना जताई है।

Fri, 17 April 2026 10:10 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share
आसमान से बरसी आग, बांदा का पारा पहुंचा 45.4 डिग्री

बांदा। बुंदेलखंड में जनपद बांदा अप्रैल माह में गर्मी के रिकार्ड बना रहा है। शुक्रवार को झुलसाने वाली गर्मी पड़ी। जिले में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पास चला गया। अधिकतम पारा 45.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्वा हवाओं की वजह तपिश के साथ उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ाई। दोपहर में जैसे आग बरसी।शुक्रवार को सुबह से गर्मी की तपिश से लोग परेशान दिखे। सुबह स्कूल जाते अभिभावक अपने बच्चों को धूप से बचाव करते नजर आए। वहीं शहर के महाराणा प्रताप चौक, बस अड्डे में लोग छांव ढूढते नजर आए। वहीं पेय पदार्थ गन्ने का जूस आदि लेकर प्यास बुझाते दिखे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीजन के सबसे गर्म दिन में शहरवासी उबले

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को सुबह से ऊंचे बादलो की आवाजाही से धूप थोड़ी सी नरम होने के साथ अरब सागर से आ रही नमी के कारण उमस भी हो सकती है। एक डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झुलसाने वाली गर्मी के लिए हो जाएं तैयार, चालीस पहुंचेगा पारा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मी का बढ़ता गया पारा, अंगौछा और छाता ही अब सहारा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।