प्रदेश में सबसे गर्म रहा बांदा, दिन में 45.4 डिग्री तापमान
Banda News - पैलानी। पैलानी तहसील के महर्षि पैल सभागार में तहसीलदार राधेश्याम सिंह व सीओ राजवीर सिंह के अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। 28 में दो म

बांदा, संवाददाता। जनपद में लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी बांदा प्रदेश में सबसे गर्म जिलों में शुमार रहा। अधिकतम तापमान 45.4 व न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दिन सूरज की तपिश व तेज धूप तो रात में गर्म पश्चिमी हवाओं ने लोगों की नींद उड़ा दी है। वहीं बिजली कटौती भी जिलेवासियों पर भारी पड़ी। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन में तापमान और बढ़ने का पूर्वानुमान बताया है। वहीं प्रशासन ने भी हीटवेब को लेकर चेतावनी जारी की है। जनपद बांदा में सर्दी के बाद अब गर्मी भी नित नए रिकार्ड बनाने को आतुर है। आसमान साफ होने के बाद सप्ताह भर से तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है।
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को बांदा जनपद अधिकतम 45.4 व न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म जिला रहा। जबकि प्रयागराज जनपद अधिकतम 43.2 डिग्री के साथ दूसरे और वाराणसी 43.0 डिग्री सेल्सियस के साथ तीसरे स्थान पर कायम रहा। उधर, सुबह सात बजे से ही तेज व चमकदार धूप ने जबरदस्त गर्मी का एहसास कराया। दस बजे से ही हीटबेव की स्थिति बन गई। स्कूली बच्चों की दोपहर 12 बजे के बाद छुट्टी हुई तो तेज धूप में उनके चेहरे लाल नजर आए। हालांकि अभिभावक बच्चों को धूप से बचाव को छाता व अंगौछे आदि से लैस नजर आए। वहीं भीषण गर्मी के कारण शनिवार को दोपहर में शहर की ज्यादातर सड़कों पर सन्नाटा रहा। जबकि सरकारी व प्राइवेट कार्यालयों में लोग एसी और कूलर के सामने जमे रहे। फरियादियों की भी आमद कम हुई। विकास भवन परिसर में दोपहर में गर्मी के चलते वीरानी जैसी रही। बाजार में भी गर्मी का असर दिखा। दोपहर में व्यापारी ग्राहकों का इंतजार करते रहे। शाम पांच बजे के बाद ही लोग खरीदारी को निकले। व्यापारियों का कहना है कि शाम पांच बजे तक तेज धूप होने के कारण ग्राहक कम आ रहे हैं। इसके एवज में व्यापारी रात में देर तक बाजार गुलजार रख रहे हैं। उधर, तेज धूप और लू के कारण फसलों की कटाई में भी बाधा पहुंच रही है। किसान भोर से लेकर नौ बजे तक और शाम को पांच बजे से सात बजे तक फसलों की मड़ाई व कटाई कर रहे हैं।शिक्षकों ने की स्कूलों का समय बदलने की मांगबांदा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने डीएम को ज्ञापन देकर भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल समय में परिवर्तन की मांग की है। अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा है कि इस समय तापमान 45 डिग्री के ऊपर जा रहा है। भीषण गर्मी में बच्चों में उल्टी-दस्त आदि की शिकायतें आ रही हैं। दोपहर दो बजे तक विद्यालयों में बैठने के कारण बच्चे बीमार हो रहे हैं। विद्यालय का समय सुबह साढ़े सात से 12.30 बजे तक किया जाए।-मौसम साफ होने के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। हीटबेब की स्थिति से बचने के लिए लोग सावधानी बरतें। जरूरी न हो तो दोपहर में बाहर न निकले। पशुओं को दोपहर में खुला न छोड़े, छायादार स्थान में बांधे और समय-समय पर पानी जरूर पिलाते रहें।-डॉ.दिनेश शाह, मौसम विभागाध्यक्ष, कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, बांदा
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन