डीएम से स्कूल का समय बदलने की मांग
Deoria News - देवरिया, निज संवाददाता। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक जयशिव प्रताप चंद ने शुक्रवार

देवरिया, निज संवाददाता। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक जयशिव प्रताप चंद ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को पत्र भेजकर विद्यालयों के संचालन समय में संशोधन की मांग की।पत्र में कहा गया है कि वर्तमान में परिषदीय विद्यालयों का संचालन सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किया जा रहा है। इस दौरान दोपहर के समय तेज धूप और लू के थपेड़ों के कारण छात्र-छात्राओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छोटे बच्चों के लिए इतनी भीषण गर्मी में लंबे समय तक विद्यालय में रहना स्वास्थ्य के लिहाज से भी जोखिम भरा हो सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहर के वक्त तेज धूल भरी हवाएं चल रही हैं, जिससे बच्चों को विद्यालय आने-जाने में कठिनाई हो रही है।
विद्यार्थियों के हित और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए परिषदीय विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया जाए।डीएम से मिला बीटीसी शिक्षक संघउत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी को दो सूत्री ज्ञापन सौंप परिषदीय विद्यालयों के संचालन का समय बदलने की मांग की। पत्र में कहा गया है कि परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले अधिकांश छात्र ग्रामीण और साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं। इन बच्चों के पास स्कूल आने-जाने के लिए निजी परिवहन की सुविधा उपलब्ध नहीं होती है। संघ ने विद्यालय का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक करने को कहा है। इस दौरान संघ के मंडल अध्यक्ष कौशल किशोर यादव, गेना यादव, प्रवीण मणि त्रिपाठी, नागेंद्र यादव, संतोष तिवारी, राजेश सिंह व मनोज़ गुप्ता आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन