Intense Heatwave Hits Mau Temperatures Soar to 44 2 C सूरज के तेवर तल्ख, सड़कों पर पसरने लगा सन्नाटा, Mau Hindi News - Hindustan
More

सूरज के तेवर तल्ख, सड़कों पर पसरने लगा सन्नाटा

Mau News - मऊ में अप्रैल में ही गर्मी की तीव्रता बढ़ती जा रही है। तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे आमजन और जानवरों का हाल बेहाल है। बाजारों में सन्नाटा है और लोग घरों से बाहर निकलने में सतर्क हैं। पेयपदार्थों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है।

Sun, 19 April 2026 01:44 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share
सूरज के तेवर तल्ख, सड़कों पर पसरने लगा सन्नाटा

मऊ। जनपद में अप्रैल माह में ही गर्मी का कहर हर रोज बढ़ रहा है। गर्मी के चलते आमजन से लेकर बेजुबानों तक का हाल बेहाल है। सूरज की बढ़ती तपिश के चलते बाजारों से लेकर मुख्य मार्गों तक सन्नाटा पसर रहा है। रोडवेज डिपो, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों तो सरकारी कार्यालयों में फरियादियों का टोटा हो गया है। जो लोग घरों से निकल रहे हैं, वह पूरी तरह शरीर को ढंककर निकल रहे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ पेयपदार्थों की बिक्री में इजाफा हो गया है। रविवार को भी अधिकत्तम तापमान 44.2 और न्यून्नतम 26.6 डिग्री तापमान रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूनतम पारा भी उछला, रात-दिन छूट रहा पसीना
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पारा चढ़ने से बढ़ी उमस,लोग परेशान
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब बढ़ेगी तपिश: 19 अप्रैल से 31 मई तक गर्मी का रहेगा भीषण प्रकोप

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।