Rising Temperatures Cause Discomfort in Rampur Humidity and Heat Impact Daily Life पारा चढ़ने से बढ़ी उमस,लोग परेशान, Rampur Hindi News - Hindustan
More

पारा चढ़ने से बढ़ी उमस,लोग परेशान

Rampur News - रामपुर में तापमान में लगातार वृद्धि से उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। सुबह से तेज धूप और गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित हुआ है। रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री दर्ज किया गया। लोग जरूरी काम से ही घर से बाहर निकल रहे हैं।

Sun, 19 April 2026 11:57 AMNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share
पारा चढ़ने से बढ़ी उमस,लोग परेशान

रामपुर। जिले में तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी के चलते उमस और गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है, जबकि जरूरी कामों से ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 23 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में नमी और तापमान दोनों बढ़ने से उमस का असर और अधिक महसूस किया जा रहा है। इससे लोगों को पसीने और चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: तेज धूप-गर्मी से अभी राहत नहीं, अगले तीन दिन और चढ़ेगा दिन-रात का पारा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पारा चढ़ने से बढ़ी उमस, गर्मी से लोग बेहाल
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धनबाद में 40 डिग्री पहुंचा तापमान, झुलस रहे लोग

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।