Ballia double murder Husband slits wife and mother-in-law throats, father-in-law and son also injured पति ने पत्नी-सास की गला रेतकर की हत्या, ससुर-बेटे पर भी चाकू से वार, बलिया में डबल मर्डर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पति ने पत्नी-सास की गला रेतकर की हत्या, ससुर-बेटे पर भी चाकू से वार, बलिया में डबल मर्डर

उत्तर प्रदेश के बलिया में एक युवक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। पति ने पत्नी-सास की गला रेतकर की हत्या कर दी। यही नहीं युवक ससुर और बेटे पर भी चाकू से वार किया।

Sun, 26 April 2026 02:55 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
पति ने पत्नी-सास की गला रेतकर की हत्या, ससुर-बेटे पर भी चाकू से वार, बलिया में डबल मर्डर

Ballia Double Murder News : यूपी के बलिया में सनसनीखेज डबल मर्डर की वारदात सामने आई है। नगरा थाना क्षेत्र के बछईपुर गांव में एक युवक ने सास और पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी ने ससुर तथा अपने तीन साल के बेटे को हमला कर घायल कर दिया। घायल ससुर को वाराणसी रेफर किया गया है। वारदात के बाद इलाके सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

नगरा थाना क्षेत्र के बछईपुर निवासी 55 वर्षीय अंतू गुप्ता ने अपनी बेटी 22 वर्षीय प्रीति की शादी कुछ साल पहले गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहाचवर निवासी अमित गुप्ता से की थी। ससुराल में विवाद होने के चलते प्रीति कुछ महीनों से तीन साल के पुत्र के साथ मयके में रह रही थी। ससुराल पहुंचा अमित पड़ोसी के दीवार के सहारे छत के रास्ते घर के अंदर पहुंचा तथा पत्नी, सास 50 वर्षीय सुशीला, ससुर अंतू और अपने पुत्र अवि पर चाकू से हमला कर दिया।

इस घटना में अवि को छोड़कर तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी को रात तीन बजे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां के डाक्टरों ने प्रीति और सुशीला को मृत घोषित कर दिया। अंतू को वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस आरोपी की खोजबीन कर रही है। घटनास्थल पर स्वाट, सर्विलांस टीम, फील्ड यूनिट व क्षेत्राधिकारी रसड़ा मौजूद हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपित का पत्नी से विवाद चल रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी ट्रिपल मर्डर: सभासद के भाई-भतीजे और चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या
ये भी पढ़ें:कानपुर में घर में घुसकर मर्डर; रिटायर्ड टीचर की पत्नी की हत्या कर लाखों लूटे
ये भी पढ़ें:सरिया से मां-भाई को मार डाला; गांववाले बोले- सबको मार देगी, डबल मर्डर से सनसनी

बलिया में दो किशोरियों के अपहरण के आरोप में दो युवकों के खिलाफ मुकदमा

वहीं बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र की दो नाबालिग किशोरियों के अपहरण के आरोप में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।पुलिस के अनुसार, गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव के दो व्यक्तियों की सामूहिक शिकायत पर शनिवार को उनके गांव के लव कुमार और मिठनपुर गांव के अजय कुमार के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की अपहरण की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप है कि दोनों युवकों ने 23 अप्रैल को 13 और 14 वर्षीय किशोरियों को अगवा कर लिया। थाना प्रभारी हितेश कुमार ने रविवार को बताया कि मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।