UP Bulandshahr Khurja Triple Murder three men Shot dead After Dispute During Birthday Party यूपी ट्रिपल मर्डर: सभासद के भाई-भतीजे और चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या, पार्टी में हुआ था विवाद, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी ट्रिपल मर्डर: सभासद के भाई-भतीजे और चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या, पार्टी में हुआ था विवाद

यूपी के बुलंदशहर में कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के सुभाष रोड स्थित एक जिम में बर्थडे पार्टी के दौरान शनिवार देर रात हुए विवाद के चलते एक परिवार के तीन सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

Sun, 26 April 2026 08:01 AMSrishti Kunj हिन्दुस्तान, खुर्जा
share
यूपी ट्रिपल मर्डर: सभासद के भाई-भतीजे और चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या, पार्टी में हुआ था विवाद

यूपी के बुलंदशहर में कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के सुभाष रोड स्थित एक जिम में बर्थडे पार्टी के दौरान शनिवार देर रात हुए विवाद के चलते एक परिवार के तीन सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पार्टी में हुए विवाद के बाद तीनों की हत्या की गई। पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले में आरोपियों की तलाश शुरू करते हुए जांच शुरू कर दी है।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात करीब 12 बजे सुभाष रोड स्थित एक जिम में बर्थडे पार्टी के दौरान हुए विवाद के चलते कुछ लोगों ने मनीष (28) पुत्र प्रेम सैनी, चचेरे भाई अमरदीप (28) पुत्र स्वरूप सैनी और भतीजे आकाश (17) पुत्र राजीव को गोली मार दी। मौके पर मौजूद परिजनों और रिश्तेदारों ने घायल अवस्था में तीनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। आनन फानन में तीनों को कैलाश अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोद में उठा कमरे में ले गया पिता,चाकू से 3 साल के बेटे का गला रेत खुद लगाई फांसी

एसपी देहात अंतरिक्ष जैन और एसपी सिटी अभिषेक समेत कई थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। एसपी देहात, अंतरिक्ष जैन ने कहा कि बर्थडे पार्टी के दौरान हुए विवाद के चलते घटना को अंजाम देने की बात प्रथम दृष्टया में सामने आ रही है। परिजनों की ओर से कुछ आरोपियों के नाम बताए गए हैं। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। ट्रिपल मर्डर की इस वारदात से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP News: होमगार्ड भर्ती में गड़बड़ी की साजिश का पर्दाफाश, यूपी में तापमान 45 पार

वारदात देर रात करीब 12 बजे हुई। पुलिस ने बताया कि शनिवार देर रात खुर्जा के सुभाष रोड स्थित एक जिम में बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया था। पार्टी में डीजे बज रहा था और नाच-गाना चल रहा था। बताया गया है कि इसी बीच किसी बात को लेकर मृतकों और अन्य कुछ युवकों में बहस हो गई। बहस कुछ ही देर में हाथा पाई में बदल गई। लोगों ने रोकने की कोशिश भी की लेकिन दोनों ही पक्ष नहीं माने और गाली-गलौज के साथ हाथापाई हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: आसमान से बरसती आग में बांदा 47.4 डिग्री पर तपा,जानें अन्य शहर का हाल

इसके बाद दोनों में विवाद बढ़ा और एक गुट ने तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आरोपियों ने मनीष, आकाश और अमरदीप को गोली मार दी। तीनों वहीं गिर गए। इसके बाद हमला करने वाले युवक वहां से फरार हो गए।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।