सुबह 10 बजे ही पारा 42, सूनीं पड़ी सड़क और गलियां
Balia News - बलिया, संवाददाता। वैशाख महीने के अंतिम दिनों में पड़ रही भीषण गर्मी से
बलिया, संवाददाता। वैशाख महीने के अंतिम दिनों में पड़ रही भीषण गर्मी से जन जीवन बेहाल होने लगा है। सुबह के 10 बजे ही तापमान का पारा 42 पहुंच गया और सूर्य की तीखी किरणें शरीर को झुलाने लगी तथा लू के थपेड़े हलख सुखाने लगे। लगन का सीजन होने से बाजारों अक्सर जाम लग रहा है, जिससे जरूरी काम से घर से बाहर निकले लोग चिलचिलाती धूप और लू के बीच घंटों जाम में फंसे रहे। इन सबको देखने और जानने के बाद भी जिम्मेदार मौन धारण किए हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 व न्यूनतम 27 डिग्री रिकार्ड किया गया।
प्रशासन की ओर से भीषण गर्मी को लेकर एडवाजरी जारी हो चुकी है। विशेषज्ञ फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलने की संभावना जता रहे है।पिछले एक सप्ताह से अप्रैल महीने में भीषण गर्मी लोगों को सता रही है।कड़ी धूप व गर्मी के कारण बाजार की चाल भी बिगड़ती दिख रही है। बढ़ती गर्मी से लोग डायरिया और लू की चपेट में तेजी से आ रहे हैं। आज सुबह के 11 बजे के बाद शहर, गांव और कस्बा के बाजार और गांव की गलियां सुनी पड़ गई। तेज धूप से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे, जरूरत के सामानों की खरीदारी भी सूर्यास्त के बाद करने लगे हैं। प्रचंड गर्मी के कारण कचहरी और अन्य सरकारी कार्यालयों व सार्वजनिक स्थानों पर पर काफी कम संख्या में लोग नजर आ रहे हैं। दोपहर में तो चंद्रशेखर उद्यान और सड़क किनारे छायादार पेड़ों के नीचे दर्जनों की संख्या में लोग दोपहरी गवांते दिख रहे हैं। गर्मी और लू से बचाव के लिए लोग शहर में सजे सत्तू की लस्सी, बेल के शर्बत की दुकानों पर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। विशेषज्ञ में गर्मी में तरह पदार्थों का अधिक से अधिक मात्रा में सेवन करने की सहाल दे रहे हैं। उधर, गर्मी के कारण में उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या दो गुनी पहुंच गई है। जिला अस्पताल के आंकड़ों पर गौर करें तो प्रतिदिन औसतन ढाई सौ लू लगने, अपच, उल्टी-दस्त से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सक सभी को ऐहतियात बरने की सलाह दे रहे हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को गर्मी में विशेष सावधानी बरने का प्रशासन की ओर से भी सलाह दी जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन