सरकारी वाहनों में रोजाना खप रहा हजारों लीटर तेल
Balia News - बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के बाद देश में पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत तथा भविष्य की परेशानियों से बचने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से तेल बचाने की अपील की है। जनपद में सरकारी वाहनों में रोजाना हजारों लीटर तेल की खपत हो रही है। पुलिस और नगरपालिका की गाड़ियों में भी तेल की खपत जारी है।

बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के बाद देश में पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत तथा भविष्य की परेशानियों से बचने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से तेल बचाने की अपील की है। फिलहाल इसका न तो कोई लिखित आदेश मिला है और न ही जनपद में इस दिशा में फिलहाल कोई पहल होती दिख रही है। यहां के सरकारी वाहनों में रोजाना हजारों लीटर तेल की खपत हो रही है। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों का दावा है कि जरूरी कार्यों में ही तेल का इस्तेमाल हो रहा है। नगरपालिका में रोजाना ढाई से तीन सौ लीटर तेल की खपत है। इनमें से ज्यादातर गाड़ियां सफाई कार्य में लगती हैं, लिहाजा इन पर रोक मुश्किल है। इसी प्रकार पुलिसिंग में भी रोजाना सैकड़ों लीटर तेल की खपत होती है।
पुलिस विभाग की तेल खपत
जिले में वाहनों का सबसे बड़ा बेड़ा पुलिस के पास है। जनपद के 23 थानों पर दो-दो चार पहिया और दो से तीन दो पहिया वाहन मौजूद हैं। इसके अलावा हर थाने पर दो-दो डायल 112 की पीआरवी वाहन चौबीसों घंटे भागदौड़ करती है। अधिकारियों को भी कार्यालय के अलावा घटनास्थल पर आना-जाना पड़ता है। पुलिस अफसरों के साथ ही पुलिस लाइन में मौजूद दर्जनों वाहनों में हर दिन डेढ़ से दो सौ लीटर डीजल की खपत होती है। इनके अलावा जिला प्रशासन के पास खुद की पांच गाड़ियों के अलावा आउटसोर्सिंग पर 12 वाहन चल रहे हैं। पांच वाहनों में पांच से 10 लीटर के हिसाब से डीजल की खपत होती है। जबकि आउटसोर्सिंग पर चलने वाले वाहनों के लिए एक माह के डीजल पर एकमुश्त 20 हजार रुपये का भुगतान किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन