Historic Women s Reservation Bill 33 Quota for Women in Legislative Bodies नारी शक्ति वंदन अधिनियम से मजबूत होगा राष्ट्र : डीएम, Balia Hindi News - Hindustan
More

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से मजबूत होगा राष्ट्र : डीएम

Balia News - बलिया में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को 33% आरक्षण देने की जानकारी दी। यह अधिनियम महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए है। कार्यक्रम में श्वेता पांडेय को सम्मानित किया गया और यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई है।

Fri, 17 April 2026 11:01 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से मजबूत होगा राष्ट्र : डीएम

बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने की व्यवस्था हुई है। बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य उन्हें सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाना है। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्ष साहित्यकार, लेखिका एवं अधिवक्ता श्वेता पांडेय को डीएम ने सम्मानित किया। शुक्रवार को विकास भवन सभागार में पत्रकार वार्ता करते हुए डीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई यह पहल ऐतिहासिक है। कहा कि संसद में इस अधिनियम के क्रियान्वयन से जुड़े संशोधन विधेयक पर चर्चा शुरू हो चुकी है, जो देश की आधी आबादी को निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी देने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देगा अधिनियम

यह अधिनियम लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। जानकारी दी कि महिलाएं पहले ही शिक्षा, विज्ञान, खेल, कृषि और उद्यमिता जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी क्षमता सिद्ध कर चुकी हैं। अब आवश्यकता है कि उन्हें नीति निर्माण के सर्वोच्च मंचों पर भी पर्याप्त अवसर मिले। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन, जिला सूचना अधिकारी ऋषभ देव त्रिपाठी, अरुण आदि थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर महिलाओं ने पीएम मोदी का जताया आभार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम: महिलाओं को मिलेगा सशक्त प्रतिनिधित्व

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।