नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर महिलाओं ने पीएम मोदी का जताया आभार
Shamli News - शामली में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। समाजसेविका डॉ. ऋतु जैन ने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। इस अधिनियम से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा, जिससे उनकी भागीदारी में वृद्धि होगी। महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।
शामली। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में शुक्रवार को विकास भवन में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया और इस कानून को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया। शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता समाजसेविका डॉ. ऋतु जैन ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के लागू होने से महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा, जिससे उनकी भागीदारी और निर्णय लेने की क्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि होगी।
इसे महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि यह समाज में सकारात्मक बदलाव लाएगा। समाजसेविका बीना अग्रवाल ने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने भी इस ऐतिहासिक कानून का समर्थन किया और कहा कि यह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें समाज के हर क्षेत्र में अपनी भूमिका निभाने का अवसर प्रदान करेगा। महिलाओं ने इस कदम को न केवल उनके लिए, बल्कि समाज के समग्र विकास के लिए भी एक निर्णायक कदम बताया। कार्यक्रम में दर्जनों महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस निर्णय का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी यामिनी रंजन, सूचना अधिकारी दीपक कुमार, डा. रेखा गर्ग, डा. रूसी फातिमा, डा. साईस्ता प्रवीन, वन स्टॉप प्रभारी गजाला त्यागी, मधु आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन