नारी शक्ति वंदन अधिनियम: महिलाओं को मिलेगा सशक्त प्रतिनिधित्व
Bulandsehar News - नारी शक्ति वंदन अधिनियम: महिलाओं मिलेगा सशक्त प्रतिनिधित्वनारी शक्ति वंदन अधिनियम: महिलाओं मिलेगा सशक्त प्रतिनिधित्वनारी शक्ति वंदन अधिनियम: महिलाओं
महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम के रूप में नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक चंद्रपाल सिंह ने कहा कि इस अधिनियम के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया गया है, जिससे महिला सशक्तिकरण को नई गति मिलने की उम्मीद है। सरकार का मानना है कि यह अधिनियम महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में अधिक भागीदारी सुनिश्चित करेगा और लोकतंत्र को और अधिक समावेशी बनाएगा। कहा कि इस अधिनियम के लागू होने से राजनीति में महिलाओं की संख्या बढ़ेगी, जिससे सामाजिक मुद्दों पर अधिक संवेदनशीलता और संतुलन देखने को मिलेगा।
ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में महिलाओं के नेतृत्व को प्रोत्साहन मिलने की संभावना है। वही महिला संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस पहल का स्वागत किया है और इसे लैंगिक समानता की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्याओं में महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष अरुण कुमार सिंघल, भाजपा नेत्री संतोष राजपूत, वरिष्ठ समाजसेवी का रजनी सिंह, चंद्रप्रभा वार्ष्णेय, संगीता राजपूत, नीतू वर्मा, रेखा राजपूत, दिव्या अग्रवाल, सीमा शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन