Hanuman Temple Celebrations Devotees Flock for Worship on Tuesday भृगुनगरी में गूंजी ‘हमरा केवल बा भरोसा बजरंगबली के...’, Balia Hindi News - Hindustan
More

भृगुनगरी में गूंजी ‘हमरा केवल बा भरोसा बजरंगबली के...’

Balia News - 0 बड़ा मंगलवार को श्रीराम भक्त हनुमान की आराधना भजन-कीर्तन और सुंदरकांड के पाठ से भक्तिमय हुआ वातावरण 0 जगह-जगह भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प

Tue, 9 June 2026 10:51 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share
भृगुनगरी में गूंजी ‘हमरा केवल बा भरोसा बजरंगबली के...’

बलिया, संवाददाता। जेठ (अधिमास) के छठवें बड़ा मंगलवार को जिले के हनुमान मंदिरों में पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से उमड़ गई। शहर से लेकर गांव तक भक्तों ने बजरंगबली के दर्शन कर पूजा अर्चन की धूम रही। भक्तों ने प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमानजी का पूजन कर सुख-समृद्धि की मन्नत मांगी। मंदिरों पर हनुमान चालीसा, सुंदरकांड का पाठ और भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो उठा। जगह-जगह आयोजित भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया.

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ज्येष्ठ माह के छठे मंगलवार पर हनुमान मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़

शहर के रामपुर आईटीआई चौराहा स्थित हनुमान मंदिर पर सुबह पूजन-अर्चन और भोर की आरती के बाद भजन कीर्तन गायकों ने ‘हमरा केवल बा भरोसा बजरंग बली के, माता अंजनी के पुत्र पिताजी हउन मारूत...’ आदि भजनों की प्रस्तुति कर भक्तों में भक्ति भाव भर दिया। इसी तरह टीडी कॉलेज चौराहा स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर पर सुबह से हनुमान चालीसा, सुंदरकांड का सामूहिक पाठ पुजारी और भक्तों ने किया। श्रद्धालुओं ने श्रीराम भक्त हनुमान के प्रतिमा पर तुलसी और अन्य लाल फूल का माला तथा चोला चढ़ाकर पूजन किया। वहीं बालेश्वर मंदिर इलाका स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर पर सुबह से ही पूजन-अर्चन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा, जो देर शाम तक चलता रहा। भंडारे में सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया.

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हे जग बंदन मारुति नंदन, सुन लो मेरी पुकार पवन सुत विनती बारंबार

भक्तिमय माहौल

बेल्थरारोड हिसं के अनुसार नगर के हनुमानगढ़ी, मानस मंदिर, बीचला पोखरा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में मंगलवार को भजन-संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं के दर्शन, पूजन-अर्चन और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बन गया। हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी नागेंद्र उपाध्याय, मानस मंदिर के अतुल मद्धेशिया, दुर्गा मंदिर के पुजारी पंडित श्रीनिकेत तिवारी नंदू बाबा ने कहा कि ईश्वर की आराधना से मन निर्मल हो जाता है। देर शाम तक भक्तों की भीड़ रही। मंदिरों पर पहुंचने वाले मार्गों पर चहल-पहल रही.

-----------------------------

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अपराजिता, रजनीगंधा और गेंदा से अप्रतिम स्वरूप में दिखे हनुमानजी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।