Peaceful Muharram Preparations in Rohtas Demands for Electricity Security and Cleanliness मोहर्रम की तैयारियों को लेकर मुख्य पार्षद ने सौंपा ज्ञापन, Sasaram Hindi News - Hindustan
More

मोहर्रम की तैयारियों को लेकर मुख्य पार्षद ने सौंपा ज्ञापन

रोहतास, एक संवाददाता।पुलिस बल की तैनाती, असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी, प्रत्येक ताजिया जुलूस के साथ दंडाधिकारी एवं पुलिस

Mon, 15 June 2026 06:07 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सासाराम
share
मोहर्रम की तैयारियों को लेकर मुख्य पार्षद ने सौंपा ज्ञापन

रोहतास, एक संवाददाता। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर नगर पंचायत की मुख्य पार्षद सम्बुल आरा ने बिजली कंपनी, पुलिस प्रशासन तथा नगर पंचायत को अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुहर्रम पर नई परंपरा नहीं होगी स्वीकार, सौहार्द बिगाड़ने वालों पर रहेगी नजर

बिजली कंपनी के लिए आवेदन

बिजली कंपनी को दिए गए आवेदन में मोहर्रम के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने, जुलूस मार्ग में लटक रहे जर्जर तारों की मरम्मत कराने, क्षतिग्रस्त बिजली खंभों को बदलने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष निगरानी टीम की तैनाती की मांग की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुंगेर : सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम मनाये जाने को लेकर एसडीओ ने शांति समिति की बैठक कर कई बिंदुओं पर दिया

पुलिस प्रशासन हेतु ज्ञापन

थानाध्यक्ष को सौंपे गए ज्ञापन में मोहर्रम जुलूसों एवं बरतला चौक पर लगने वाले मेले के दौरान व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी, प्रत्येक ताजिया जुलूस के साथ दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति, महिला पुलिस बल की व्यवस्था तथा प्रभावी यातायात नियंत्रण की मांग की गई है।

नगर पंचायत प्रशासन के लिए मांगें

इसके अलावा फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और क्विक रिस्पांस टीम को अलर्ट मोड में रखने का भी अनुरोध किया गया है। नगर पंचायत प्रशासन को दिए गए आवेदन में जुलूस मार्ग, इमाम चौक और कर्बला मैदान सहित प्रमुख स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाने, नालियों की सफाई, जलजमाव की निकासी, नियमित कचरा उठाव, डस्टबिन की व्यवस्था तथा पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की गई है। साथ ही खुले नालों पर स्लैब लगाने की भी मांग की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तय रास्तों पर ही निकलेगा मोहर्रम का जुलूस

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।