57th Foundation Day of CPI ML Celebrated with Tribute to Founders and Call for Unity स्थापना दिवस पर बलिदानियों को दी गई श्रद्धांजलि, Balia Hindi News - Hindustan
More

स्थापना दिवस पर बलिदानियों को दी गई श्रद्धांजलि

Balia News - बलिया में भाकपा माले के 57वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्वती देवी ने झण्डा फहराया और पार्टी के संस्थापक चारू मजूमदार को श्रद्धांजलि दी। नेता लक्ष्मण यादव ने कहा कि पार्टी का जन्म नक्सलवाड़ी किसान विद्रोह से हुआ। वर्तमान में धर्मनिर्पेक्षता और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होने की आवश्यकता है।

Wed, 22 April 2026 09:51 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share
स्थापना दिवस पर बलिदानियों को दी गई श्रद्धांजलि

बलिया। भाकपा माले के 57वें स्थापना दिवस पर बुधवार को नीरूपुर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें पार्टी के वरिष्ठ महिला सदस्य पार्वती देवी ने पार्टी का झण्डा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा पार्टी के संस्थापक चारू मजूमदार में अन्य बलिदानी और दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पार्टी नेता नेता लक्ष्मण यादव ने कहा कि भाकपा माले नक्सलवाड़ी के किसान विद्रोह के ज्वाला से उपजी पार्टी है। पार्टी के अनगिनत लोगों ने गरीब शोषित एवं वंचित समाज के हक एवं अधिकार के लिए अपना बलिदान दिया है। वर्तमान में सम्राज्यवादी एवं फांसीवादी शक्तियां, धर्मनिर्पेक्षता, एवं लोकतंत्र को मिटाना चाह रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाकपा माले ने स्थापना दिवस पर फासीवाद के खिलाफ संघर्ष का लिया संकल्प

ऐसे में धर्मनिर्पेक्ष लोकतांत्रिक शक्तियों को एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है। इस मौके पर उमाशंकर पटेल, राजकुमारी, लल्लन पासवान, मदन यादव, संतोषी प्रसाद, सिंघासन पटेल, सुरेन्द्र प्रजापति आदि थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:58 वां स्थापना दिवस पर माले का संघर्ष तेज करने का संकल्प
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाकपा माले ने मनाया पार्टी का 57वां स्थापना दिवस

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।