CPI ML Celebrates 58th Foundation Day with Flag Hoisting and Calls for Strengthening the Struggle for the Poor 58 वां स्थापना दिवस पर माले का संघर्ष तेज करने का संकल्प, Buxar Hindi News - Hindustan
More

58 वां स्थापना दिवस पर माले का संघर्ष तेज करने का संकल्प

भाकपा माले का 58वां स्थापना दिवस डुमरांव में मनाया गया, जिसमें झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेताओं ने गरीबों के संघर्ष को तेज करने और महंगाई, खाद संकट और श्रम नीतियों में बदलाव के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर महिला आरक्षण कानून को लागू करने की मांग भी की गई।

Wed, 22 April 2026 08:54 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share
58 वां स्थापना दिवस पर माले का संघर्ष तेज करने का संकल्प

आह्वान स्थापना दिवस पर झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई पार्टी को मजबूत कर गरीबों के संघर्ष को तेज करने की अपील की फोटो संख्या- 06, कैप्सन- गुरुवार को डुमरांव मे स्थापना दिवस पर झंडोत्तोलन करते माले नेता। डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। भाकपा माले के 58 वां स्थापना दिवस पर डुमरांव स्थित कार्यालय में बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह अवसर विश्व सर्वहारा के महान नेता व्लादिमीर लेनिन के जन्मदिवस के साथ भी जुड़ा हुआ है। पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ नेता छविनाथ पासवान ने झंडोत्तोलन कार्यक्रम की शुरुआत की। केंद्रीय कमेटी की ओर से जारी 22 अप्रैल के आह्वान का पाठ किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग

स्थापना दिवस पर बोलते हुए ललन राम ने कहा कि पार्टी का स्थापना दिवस वैश्विक उथल-पुथल और गंभीर आर्थिक चुनौतियों के दौर में मनाया जा रहा है। जिसकी कीमत गरीब मजदूरों को चुकानी पड़ रही है। कन्हैया पासवान ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई, ईंधन और खाद संकट, तथा श्रम नीतियों में बदलाव के खिलाफ व्यापक असंतोष उभर रहा है। चौगाईं के सचिव बीरेंद्र सिंह ने मनरेगा जैसी योजनाओं को कमजोर करने और शिक्षा क्षेत्र में बदलावों पर भी चिंता व्यक्त की। महिला आरक्षण कानून को तत्काल लागू करने और इस मुद्दे पर भाजपा द्वारा भ्रामक प्रचार बंद करने की मांग की गई। कार्यक्रम के अंत में पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और जनता के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया। इस मौके पर पार्टी के प्रखंड सचिव धर्मेन्द्र यादव, जिला कमेटी सदस्य संजय शर्मा, ऐपवा नेत्री पूजा कुमारी, अरविंद यादव, बाबूलाल राम, रिंकू कुरैशी, सुरेश यादव, राधेश्याम शर्मा, जगन्नारायण राय, मनोज राम, जाबिर खान व रामेश्वर सिंह थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाकपा माले के 57वें स्थापना दिवस पर किया गया झंडोत्तोलन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाकपा माले ने स्थापना दिवस पर फासीवाद के खिलाफ संघर्ष का लिया संकल्प

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।