नारी शक्ति दीवार कार्यक्रम आयोजित
Bahraich News - बहराइच के महिला महाविद्यालय में नारी शक्ति दीवार कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्या डॉ. प्रिया मुखर्जी की अगुवाई में छात्राओं ने दीवार पर हस्ताक्षर किए और नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का विकास करना था।

बहराइच। महिला महाविद्यालय बहराइच में बुधवार को प्राचार्या डॉ. प्रिया मुखर्जी के नेतृत्व में नारी शक्ति दीवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में स्थापित नारी शक्ति दीवार पर छात्राओं के हस्ताक्षर कराए गए। इसके माध्यम से महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी भागीदारी और प्रतिबद्धता व्यक्त की। छात्राओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें इस अधिनियम के महत्व, महिलाओं के अधिकारों एवं उनके सशक्तिकरण में इसकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में जागरूकता, आत्मविश्वास एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का विकास करना था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन