Empowerment Initiative Nari Shakti Diwar Program at Bahraich Women s College नारी शक्ति दीवार कार्यक्रम आयोजित, Bahraich Hindi News - Hindustan
More

नारी शक्ति दीवार कार्यक्रम आयोजित

Bahraich News - बहराइच महिला महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. प्रिया मुखर्जी के नेतृत्व में नारी शक्ति दीवार कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं ने दीवार पर हस्ताक्षर कर महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्हें नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के बारे में जागरूक किया गया, जिसका उद्देश्य आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी का विकास करना था।

Wed, 15 April 2026 05:39 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share
नारी शक्ति दीवार कार्यक्रम आयोजित

बहराइच। महिला महाविद्यालय बहराइच में बुधवार को प्राचार्या डॉ. प्रिया मुखर्जी के नेतृत्व में नारी शक्ति दीवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में स्थापित नारी शक्ति दीवार पर छात्राओं के हस्ताक्षर कराए गए। इसके माध्यम से महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी भागीदारी और प्रतिबद्धता व्यक्त की। छात्राओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें इस अधिनियम के महत्व, महिलाओं के अधिकारों एवं उनके सशक्तिकरण में इसकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में जागरूकता, आत्मविश्वास एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का विकास करना था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिलाओं को समान अवसर मिले बिना समग्र विकास संभव नहीं
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में छात्राओं ने किया सहभाग
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पदयात्रा निकाल नारी शक्ति वंदन अधिनियम,सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।