Relief from Severe Heat in Khagaria Temperature Drops to 36 C जिले में सुबह में आसमान में छाया रहा हल्का बादल, दोपहर में गर्मी से छूटे पसीने, Khagaria Hindi News - Hindustan
More

जिले में सुबह में आसमान में छाया रहा हल्का बादल, दोपहर में गर्मी से छूटे पसीने

फ्लायर:जिले में सुबह में आसमान में छाया रहा हल्का बादल, दोपहर में गर्मी से छूटे पसीनेजिले में सुबह में आसमान में छाया रहा हल्का बादल, दोपहर में गर्मी

Sun, 26 April 2026 01:13 AMNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share
जिले में सुबह में आसमान में छाया रहा हल्का बादल, दोपहर में गर्मी से छूटे पसीने

खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में शनिवार को भीषण गर्मी से हल्की राहत रही। देर सुबह तक आसमान में हल्का बादल रहने से मौसम नरम रहा। दोपहर में धूप का कड़ा रूख रहा। जिससे पसीने से तर वाली गर्मी रही। शाम में हवा के असर से गर्मी से हल्की राहत भी रही। जिससे अधिकतम तापमान में एक दिन पहले से चार डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। जिससे अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रही। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज हुई। इधर पूरबा हवा औसतन आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। एक दिन पहले शुक्रवार को भीषण गर्मी से लोग व्याकुल रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी की चपेट में रहा दिन तो रात उमस की ताप में दहकी

तेज धूप व गर्म हवा चलने से वातावरण में लू जैसी स्थिति रही थी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रही थी। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुई थी। पूरबा हवा औसतन आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत गुरुवार को चिलचिलाती धूप रहा था। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुई थी। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा था। पछुआ हवा औसतन आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत बुधवार को तापमान आसमान चढ़ा रहा था। सुबह से ही कड़ा धूप निकली रही थी। जिससे अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुई थी। गत मंगलवार को भी तेज धूप व गर्म हवा से वातावरण काफी गरम रहा था। तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा था। औसतन पछुआ हवा 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार चली थी। गत सोमवार को भीषण गर्मी महसूस हुआ था। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा था। पूरबा हवा औसतन आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी।जिले में आज मौसम में रहेगी हल्की नरमी: जिले में 26 व 27 अप्रैल को अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहेगा। इसके बाद अधिकतम तापमान में खासा गिरावट की उम्मीद है। अगले 28 व 29 अप्रैल को अधिकतम तापमान गिरकर 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकती है। जबकि 30 अप्रैल को अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने की उम्मीद है। वहीं पहली मई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है। जबकि दो मई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं अगले तीन व चार मई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस बीच आसमान में हल्का बादल रहने की भी उम्मीद बताई गई है।बॉक्स:अनुमंडलीय अस्पताल में पहुंचने लगे लू से बीमार मरीजगोगरी, एक संवाददाता।गोगरी अनुमंडलीय हिट बेब अधिक होने से लोग अधिक संख्या में बीमार हो रहे हैं। अस्पताल में लू एवं डायरिया से बीमार हुए मरीज इलाज के लिए पहुंचने लगे है। अस्पताल में लू के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ रही है। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने शनिवार को बताया कि तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग तेजी से बीमार पड़ रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले लोगों को इस मौसम से अधिक प्रभावित होने की बात कही। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि यदि आवश्यक न हो तो दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें। बाहर निकलने पर सिर को ढककर रखें और पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें। उन्होंने शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी से बचने के लिए नियमित रूप से की कमी से बचने के लिए नियमित रूप से ओआरएस का घोल लेने की विशेष सलाह भी दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि डायरिया के मामलों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है। लोगों से दूषित पानी और खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों के सेवन से बचने की अपील की गई है। अस्पताल में लू एवं डायरिया से बचाव के लिए सभी प्रकार की दवाएं उपलब्ध है। सभी स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया गया है कि मरीजो के इलाज में कोई लापरवाह नही रहे। शिकायत मिलने पर वैसे कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।फोटो-11कैप्शन: अनुमंडलीय अस्पताल में लू एवं डायरिया मरीजों का किया जा रहा इलाज।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज झेलें भीषण गर्मी, कल बारिश से मौसम हो सकता है खुशगवार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पारा पहुंचा 42 पर, दिन भर लू के थपेड़ों ने झुलसाया

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।