Extreme Heat Hits City April Temperature Reaches 43 C with Rain Forecast 16 साल में दूसरा सबसे गर्म दिन, तापमान 43 डिग्री सेल्सियस, Bareily Hindi News - Hindustan
More

16 साल में दूसरा सबसे गर्म दिन, तापमान 43 डिग्री सेल्सियस

Bareily News - गर्मी के कारण शहर की सड़कें तप उठी हैं। अप्रैल में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दूसरी बार रिकॉर्ड हुआ है। रात का न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने बादलों और हल्की बारिश की संभावना जताई है, जबकि गर्मी और लू ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है।

Sun, 26 April 2026 02:44 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share
16 साल में दूसरा सबसे गर्म दिन, तापमान 43 डिग्री सेल्सियस

गर्मी के प्रचंड रूप से शहर की सड़कें तप उठी हैं। बीते 16 साल में दूसरी बार अप्रैल महीने में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके साथ ही रात में पारा चढ़ गया है और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अब आसमान में बादल छाएंगे और हल्की बारिश के भी आसार हैं। शनिवार को सुबह से ही कड़ी धूप निकली और गर्म हवा के चलते लोग गर्मी से बेहाल रहे। खासकर दोपहर में गर्मी और तेज धूप के चलते आवागमन प्रभावित रहा। दोपहर में सड़कों और बाजार में आवाजाही कम रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीजन का सबसे गर्म दिन, 43 डिग्री पर तपा लखनऊ

शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। यह सामान्य से करीब 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। बीते तीन दिन से दिन में अधिकतम तापमान 40-43 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। हालांकि अब मौसम में दो दिन बदलाव होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान जताया है। लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार ने बताया कि निचले क्षोभ मंडल में आ रही गर्म पछुआ हवाओं के साथ आतंरिक महाराष्ट्र के आसपास बने प्रतिचक्रवात के प्रभाव से तापमान लगातार बढ़ रहा है। गर्मी के साथ ही लू भी चलने लगी है। अब पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: रिकॉर्ड तोड़ने लगी गर्मी, बांदा में पारा 47 के पार, काशी और प्रयागराज में भी बढ़ा तापमान
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी की चपेट में रहा दिन तो रात उमस की ताप में दहकी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।