Severe Heatwave Grips Azamgarh Temperatures Exceed 43 C Health Risks Rise धधका सूरज, आसमान से बरसी आग, Azamgarh Hindi News - Hindustan
More

धधका सूरज, आसमान से बरसी आग

Azamgarh News - आजमगढ़ में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। शनिवार को तापमान 43.45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले दो-तीन दिनों में तापमान 45 से 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। गर्मी से दिहाड़ी मजदूरों और छोटे दुकानदारों पर प्रभाव पड़ा है, जबकि स्वास्थ्य में भी गिरावट आई है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

Sun, 26 April 2026 01:31 AMNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share
धधका सूरज, आसमान से बरसी आग

आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। शनिवार को लगातार चौथे दिन जिले में पारा 43 डिग्री के पार रहा। दिनभर आसमान से आग बरसती रही। सूरज धधकता रहा। घर से बाहर निकलते ही शरीर जलने लग रहा था। अधिकतम तापमान 43.45 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दोपहर होते ही लू के थपेड़ों के चलते लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो रहे हैं। कूलर और पंखे भी राहत देने के बजाय गर्म हवा दे रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज धूप और लू से लोग बेहाल, पारा 43 डिग्री पार

पूरे दिन चल गर्म हवा चलने से जनजीवन प्रभावित है। भीषण गर्मी से न केवल लोग, बल्कि पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। हीटवेव से बचने के लिए लोग दोपहर के समय घरों में ही रहना बेहतर समझ रहे हैं। भीषण गर्मी का सबसे अधिक असर दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालकों, ठेला-खोमचा लगाने वाले पटरी दुकानदारों पर पड़ रहा है। उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उधर, तापमान बढ़ने के साथ संक्रामक बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। जिला अस्पताल में डायरिया, बुखार, डिहाइड्रेशन और एलर्जी से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। शनिवार को ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ रही। पर्ची काउंटर, डॉक्टर कक्ष, दवा वितरण केंद्र और पैथोलॉजी लैब पर पूरे समय मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। चिकित्सक हीटवेव से बचने के लिए लोगों को सलाह दे रहे हैं। मंडलीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अनिलेश यादव ने बताया कि बढ़ते हुए तापमान के चलते दिल की गति और ब्लड प्रेशर पर असर पड़ सकता है। गर्मी के कारण शरीर में सोडियम-पोटेशियम का संतुलन बिगड़ जाता है। इससे डिहाइड्रेशन होता है, जिसका सीधा असर दिल पर पड़ता है। घर से निकलने से पहले पेट भर पानी पी कर निकले। गर्मी का असर होते ओआरएस का घोल लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिले में सुबह में आसमान में छाया रहा हल्का बादल, दोपहर में गर्मी से छूटे पसीने
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिना जरूरत घर से बाहर निकलने से बचें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।