Women Protest Against Opposition s Anti-Women Mentality at BJP s Jan Aakrosh Conference भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली जन आक्रोश पदयात्रा, Bagpat Hindi News - Hindustan
More

भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली जन आक्रोश पदयात्रा

Bagpat News - बागपत में भाजपा द्वारा आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन में राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने विपक्ष पर महिलाओं के खिलाफ विश्वासघात का आरोप लगाया। महिलाओं ने पुतला दहन करते हुए प्रदर्शन किया और कहा कि संसद में महिला आरक्षण बिल पास नहीं हो पाया क्योंकि विपक्ष की मानसिकता महिला विरोधी है।

Fri, 24 April 2026 12:27 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share
भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली जन आक्रोश पदयात्रा

बागपत। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन में प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री व प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि विपक्षियों ने देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है और अपनी महिला विरोधी मानसिकता को पूरी तरह उजागर कर दिया है। महिलाओं ने जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली। चमरावल रोड पर भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। शहर के चमरावल रोड पर स्थित भाजपा कार्यालय पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि 16 और 17 अप्रैल को संसद में संविधान विधेयक, परिसीमन विधेयक और केंद्र शासित प्रदेश कानून विधेयक पर हुई चर्चा देश के लोकतांत्रिक भविष्य और महिलाओं की भागीदारी से जुड़ा एक ऐतिहासिक अवसर था, लेकिन इन दो दिनों में केवल एक विधेयक ही सदन में नहीं गिरा बल्कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके देश की आधी आबादी की नजरों से हमेशा के लिए गिर गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विधेयक विरोध पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

कहा कि महिलाओं को मजबूत करना भाजपा सरकार की प्राथमिकता रही है। प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि विपक्ष की मंशा है कि अपने परिवार की महिला ही सांसद और विधायक बने। किसी गरीब की बेटी सदन तक न पहुंचे। जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़ा संदेश दिया है। उसके बाद कार्यालय से महिलाओं ने जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली। चमरावल रोड पर भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान जिला मंत्री अंजू कश्यप, मनजीत कौर, ममता प्रजापति, सुनीता यादव, पूर्व चेयरमैन अमित राणा, पूर्व चेयरमैन डॉ. अमित राणा, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, जिला अभियान संयोजक व जिला उपाध्यक्ष सुनील राठी, मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, सह मीडिया प्रभारी अमित उपाध्याय आदि मौजूद रहे। आदि महिलाएं मौजूद रहीं। वहीं शहर के बड़ौत रोड स्थित होटल कार्निवल में जन आक्रोश महिला पदयात्रा को लेकर प्रेस वार्ता में राज्य मंत्री व प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी विपक्ष निशाना साधा। कहा कि संसद में महिला आरक्षण बिल विपक्ष की महिला विरोधी मानसिकता की वजह से पास नहीं हो पाया। इस दौरान विधायक योगेश धामा मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विपक्षी दलों की सोच महिला विरोधी : प्रभारी मंत्री
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।