Severe Heatwave Grips Aligarh with Temperatures Reaching 44 C Alert for Storms Ahead झुलसा रही धूप, 44 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, Aligarh Hindi News - Hindustan
More

झुलसा रही धूप, 44 डिग्री के करीब पहुंचा पारा

Aligarh News - - अवकाश के दिन धूप ने रोकी रफ्तार, घरों में दुबके रहे लोग, 28-30 अप्रैल तक आंधी-बारिश का जारी हुआ यलो अलर्ट

Mon, 27 April 2026 12:10 AMNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share
झुलसा रही धूप, 44 डिग्री के करीब पहुंचा पारा

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भीषण गर्मी ने रविवार को भी शहर को अपनी चपेट में लिए रखा। अवकाश का दिन होने के बावजूद लोग घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए। तेज धूप और झुलसाने वाली गर्म हवाओं ने जनजीवन की रफ्तार धीमी कर दी। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने से दिनभर हालात तपते रहे। वहीं, न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। मौसम विभाग ने 28 से 30 अप्रैल तक आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। 30 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: बांदा 46.6 तो प्रयागराज 45.7 पर तपा, आंधी और बारिश का अलर्ट, 4 डिग्री तक गिरेगा पारा

सुबह से ही सूरज के तेवर तीखे थे। नौ बजे के बाद धूप में तेजी से तपिश बढ़ने लगी। दोपहर होते-होते गर्मी ने विकराल रूप ले लिया। हालात ऐसे बने कि सड़कों पर आवाजाही बेहद कम हो गई। जरूरी काम से निकलने वाले लोग भी सिर ढककर और पूरी सावधानी के साथ ही बाहर दिखाई दिए। पार्क, बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ काफी कम रही। दोपहर 12 बजे से लेकर तीन बजे तक लू के थपेड़े लोगों के लिए सबसे ज्यादा परेशानी का कारण बने। इस दौरान खुले में खड़ा होना भी मुश्किल हो गया। दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को तेज धूप और गर्म हवा के बीच जूझना पड़ा। बाजारों में भी कारोबार पर असर दिखा, कई दुकानदारों ने ग्राहकों की कमी के चलते दुकानें समय से पहले ही समेट लीं। शाम के समय धूप का असर कुछ कम जरूर हुआ, लेकिन गर्म हवा चलती रही, जिससे राहत नहीं मिल सकी। रात में भी तापमान में खास गिरावट नहीं आई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।....पश्चिमी दिशा से शुष्क और गर्म हवाएंमौसम विभाग के अनुसार, क्षेत्र में लगातार साफ आसमान और पश्चिमी दिशा से आ रही शुष्क व गर्म हवाएं तापमान बढ़ने का प्रमुख कारण हैं। हवा में नमी की कमी के कारण लू का प्रभाव अधिक महसूस हो रहा है। अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है, जिससे रातें गर्म बनी हुई हैं। विभाग ने 28 से 30 अप्रैल तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बांदा 46.6 तो प्रयागराज 45.7 पर तपे, पांच शहरों में लू चली
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, पारा 43.5 डिग्री पर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।