नारी शक्ति वंदन: माता-पिता और छात्राओं का होगा सम्मान
Bagpat News - नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत बेसिक शिक्षा विभाग कस्तूरबा से लेकर परिषदीय विद्यालयों तक कार्यक्रम आयोजित करेगा। 16 अप्रैल से कार्यक्रम शुरू होंगे जिसमें 70% हाजिरी वाली छात्राओं और उनके माता-पिता को सम्मानित किया जाएगा। भाजपा द्वारा भी इसी प्रकार के कार्यक्रमों की शुरुआत की गई है।

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत बेसिक शिक्षा विभाग भी कस्तूरबा से लेकर परिषदीय विद्यालयों तक कार्यक्रम आयोजित कराएगा। निदेशालय से इसके लिए कार्यक्रम जारी किए गए है। कार्यक्रम के अनुसार विद्यालयों में 70 हाजिरी वाली छात्राएं और उनके माता-पिता को सम्मानित किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 16 अप्रैल से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय परिसर में बालिकाएं एवं महिला अध्यापकों द्वारा नारी शक्ति मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। ब्लॉक स्तर पर नारी सशक्तिकरण से संबंधित कार्यक्रम किए जाएंगे।----------भाजपा ने भी शुरू किया नारी शक्ति वंदन कार्यक्रमभारतीय जनता पार्टी की ओर से भी नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम शुरू किया गया।
इसके माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दे दी गई है। बुधवार को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन