महिलाओं के आरक्षण से होगा विकास: भाजपा
महिलाओं के आरक्षण से होगा भाजपामहिलाओं के आरक्षण से होगा भाजपामहिलाओं के आरक्षण से होगा भाजपामहिलाओं के आरक्षण से होगा भाजपामहिलाओं के आरक्षण से होगा

खगड़िया। नगर संवाददाता नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक युगांतरकारी कदम है। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण का यह प्रावधान केवल प्रतिनिधित्व बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि नीति निर्माण को अधिक समावेशी, संवेदनशील और प्रभावी बनाने की दिशा में एक ठोस पहल है। यह बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ सुहेली मेहता ने प्रेस कांफ्रेस के दौरान पत्रकारों से कही। कहा कि इसके लागू होने से महिलाएं नीति की लाभार्थी से आगे बढ़कर नीति निर्माता की भूमिका में आएंगी, जो विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला सिद्ध होगा। बताया गया कि जब निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी बढ़ती है तो शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा, जल एवं स्वच्छता जैसे विषयों को अधिक प्राथमिकता मिलती है।
पंचायत एवं स्थानीय निकायों में महिलाओं के आरक्षण का अनुभव पहले ही यह सिद्ध कर चुका है कि महिला नेतृत्व विकास को अधिक जनकेंद्रित और प्रभावी बनाता है। अब यही प्रभाव संसद और विधानसभाओं में भी देखने को मिलेगा, जिससे विकास की दिशा अधिक संतुलित और समावेशी होगी।स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया गया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से करोड़ों महिलाओं को पोषण सहायता मिली है तथा पोषण 2.0 के अंतर्गत देशभर के आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए व्यापक स्तर पर सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। यह अधिनियम केवल एक संवैधानिक व्यवस्था नहीं, बल्कि विकसित भारत 2047 के संकल्प को गति देने वाला एक निर्णायक कदम है। कहा कि महिलाओं के नेतृत्व वाला विकास ही देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। इसी दृष्टिकोण के साथ आगामी 15, 16 और 17 अप्रैल को लोकसभा में इस अधिनियम से संबंधित विधेयक को आगे बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान भाजपा महिला मोर्चा केसरला सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वंदना कुमारी, जिला उपाध्यक्ष प्रीति प्रिया, मंडल अध्यक्ष खुशबू देवी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ. पुनीता देवी, जिला महामंत्री अनीता देवी, नगर अध्यक्ष रुबी गुप्ता, मोनी कुमारी, किरण देवी, शबनम भारती, सरिता देवी एवं रूना देवी आदि मौजूद थे।फोटो: 5कैप्सन: भाजपा कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करती प्रदेश प्रवक्ता डॉ सुहेली मेहता।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन