Demand to keep women reservation bill away from census Demand to keep women reservation bill away from census महिला आरक्षण बिल को जनगणना से दूर रखने की मांग, Prayagraj Hindi News - Hindustan
More

महिला आरक्षण बिल को जनगणना से दूर रखने की मांग

Prayagraj News - नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू किए जाने को लेकर 16 से 18 अप्रैल तक संसद के विशेष सत्र शुरू होगा। इस बारे में राष्ट्रीय स्तर पर महिला संगठनों ने सांसद

Tue, 14 April 2026 09:22 PMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share
महिला आरक्षण बिल को जनगणना से दूर रखने की मांग

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू किए जाने को लेकर 16 से 18 अप्रैल तक संसद के विशेष सत्र शुरू होगा। इस बारे में राष्ट्रीय स्तर पर महिला संगठनों ने सांसदों को मांग पत्र भेजकर विधेयक में आवश्यक संशोधन की मांग की है। मांग पत्र के समर्थन में शहर की सामाजिक कार्यकर्ता पद्मा सिंह और कुमुदिनी पति ने सांसद उज्ज्वल रमण सिंह से भेंटकर संबंधित मुद्दे पर चर्चा की। साथ ही महिला संगठन की ओर से सांसदों को भेजे गए मांग पत्र की प्रति सौंपी। कुमुदिनी पति ने कहा कि प्रस्तावित बिल में जनगणना और परिसीमन को महिला आरक्षण से अलग रखा जाना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सांसदों को लेटर लिखकर याद दिलाएं; PM मोदी ने देश की करोड़ों महिलाओं से क्या मांगा

बिल में राज्यसभा में महिलाओं को एक तिहाई सीट आरक्षित की जानी चाहिए। जो महिलाएं हाशिए पर हैं उन्हें चुनाव लड़ने के लिए फंड उपलब्ध कराया जाना चाहिए। बिल में ओबीसी, ट्रांसजेंडर व अन्य वर्ग के लिए आरक्षण में कोटा निर्धारित किया जाना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण 2029 में लागू हुआ तो लोकतंत्र और जीवंत बनेगा: मोदी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण के साथ लोकसभा में 850 सीट करने का प्रस्ताव

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।