Women s Empowerment Act Awareness Campaign in Higher Education Institutions विश्वविद्यालय-कॉलेजों में बनेंगी महिला शक्ति दीवार, Lucknow Hindi News - Hindustan
More

विश्वविद्यालय-कॉलेजों में बनेंगी महिला शक्ति दीवार

Lucknow News - - नारी शक्ति वंदन पदयात्रा निकाली जाएगी लखनऊ, प्रमुख संवाददाता नारी शक्ति वंदन अधिनियम

Tue, 14 April 2026 08:18 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
विश्वविद्यालय-कॉलेजों में बनेंगी महिला शक्ति दीवार

नारी शक्ति वंदन अधिनियम का उच्च शिक्षण संस्थानों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। बुधवार व गुरुवार को नारी शक्ति वंदन पदयात्रा निकाल कर इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व आमजनों के बीच विविध जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विश्वविद्यालय व महिला कॉलेजों में महिला शक्ति दीवार बनेंगी।उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय की ओर से सभी विश्वविद्यालयों व डिग्री कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं कि वह इसका व्यापक प्रचार प्रसार करें। किस तरह लोकसभा व विधानासभाओं में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होने से राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ेगी और वह सशक्त होंगी। पदयात्रा में प्रतिष्ठित व सामाजिक क्षेत्र की महिलाओं को नेतृत्व प्रदान किया जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिलाओं को नीति निर्माता बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम : अल्पना

बैनर, कार्ड व जनसंपर्क सामग्री का व्यापक उपयोग किया जाए। पदयात्राओं में लखपति दीदी सहित महिला लाभार्थियों, एनसीसी एवं एनएसएस स्वयं सेवकों को जोड़ा जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।