37 डिग्री पर पहुंचा पारा, सड़कों पर सन्नाटा
Badaun News - अप्रैल के शुरूआत में बारिश के साथ मौसम नरम था, लेकिन 10 अप्रैल के बाद से गर्मी बढ़ने लगी है। तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया है और लू के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोग घरों से बाहर कम निकल रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में मौसम में बदलाव की संभावना जताई है।

अप्रैल की शुरुआत तो कभी बारिश तो कभी बादलों के बीच हुई। जिससे मौसम नरम रहा लेकिन 10 अप्रैल के बाद से मौसम साफ है और सूरज ने आंखे ततेरनी शुरू कर दी हैं। गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तापमान में एकदम से बदलाव हुआ और गर्मी सताने लगी है। तेज धूप और हवाएं लू के रूप में बदलने लगी हैं। इस भीषण गर्मी में जनजीवन प्रभावित है। बचाव करते नजर आ रहे हैं इसीलिए सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। बुधवार को जनपद के तापमान में तीन डिग्री बढ़ोत्तरी हुई है। दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहा है।
तेज धूप रही और तेज हवाएं चली हैं। तेज धूप में चलीं हवाएं दोपहर के समय में लू का रूप ले लिया। जिससे घरों से निकलना मुश्किल कर दिया। दोपहर के समय शहर की सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले और धूप से बचने के लिए छाता, गमछा और पानी का सहारा लेते दिखे। करीब 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही गर्म हवाओं ने परेशानी और बढ़ा दी। गर्मी के चलते लोगों का गला सूखता रहा और जगह-जगह शिकंजी, जलजीरा व नींबू पानी की दुकानों पर भीड़ नजर आई। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में मौसम करवट ले सकता है। बादलों की आवाजाही बढ़ने के साथ तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होने की संभावना है। फिलहाल तो गर्मी ने जनमानस को एक बार सताने को मजबूर कर दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन