मोदी सरकार के 12 वर्ष जनकल्याण की ऐतिहासिक यात्रा के प्रतीक: प्रभारी मंत्री
Badaun News - जिले के प्रभारी एवं वन मंत्री डॉ अरूण कुमार सक्सेना ने मोदी सरकार के 12 वर्षों को विकास, विश्वास और सुशासन की ऐतिहासिक यात्रा बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई सामाजिक योजनाओं से करोड़ों लोगों के जीवन में सुधार हुआ है। सरकार ने सड़क, रेल, और डिजिटल कनेक्टिविटी में अभूतपूर्व विकास किया है।

जिले के प्रभारी एवं वन मंत्री डॉ अरूण कुमार सक्सेना ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष विकास, विश्वास, सुशासन और जनकल्याण की ऐतिहासिक यात्रा के प्रतीक हैं। वर्ष 2014 से शुरू हुई यह यात्रा जनता के अटूट विश्वास और सरकार के सेवा भाव पर आधारित रही है। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हैं। शनिवार के लिये कलक्ट्रेट सभागार में मीडिया से संवाद किया गया। यहां मुख्य अतिथि बतौर जिले के प्रभारी एवं वन मंत्री पहुंचे। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को धरातल पर उतारते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जनधन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।प्रभारी मंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश में सड़क, रेल, मेट्रो, हवाई अड्डों एवं डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार, वंदे भारत ट्रेनों का संचालन, अमृत भारत स्टेशन योजना, मेट्रो नेटवर्क का विस्तार एवं भारतनेट परियोजना देश के विकास की नई पहचान बनी है। उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व मंच पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है एवं प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन