भीषण गर्मी से निजात नहीं, गर्म हवा झुलसा रही बदन
Agra News - जनपद में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे लोग घर से बाहर निकलने में हिचकिचा रहे हैं। पशु-पक्षी भी गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की भविष्यवाणी की है। विशेषज्ञों ने सावधानी बरतने की सलाह दी है।

जनपद में लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिलती नहीं दिख रही। सूरज के तेवर दिन प्रतिदिन तल्ख होते जा रहे हैं। पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार बने रहने से दोपहर के समय आसमान से आग सी बरस रही है। गर्म हवा के थपेड़े लोगों के बदन को झुलसा रहे हैं। शहर व कस्बों की गलियां भी दोपहर के समय सूनी नजर आ रही हैं। सोमवार की सुबह से सूरज के तल्ख तेवर ने लोगों को भीषण गर्मी का एहसास कराना शुरू कर दिया। दोपहर के समय घर से बाहर निकलने में लोगों से सिर चकरा रहे हैं और घबराहट महसूस हो रही है।
शहर व कस्बों के बाजारों में दोपहर के समय बहुत कम ग्राहक नजर आ रहे हैं। गर्मी से इंसान ही नहीं पशु व पक्षी भी परेशान नजर आते हैं। पशु व पक्षी दोपहर से शाम तक पेड़ों की छांव के नीचे बैठे नजर आते हैं। हरिपदी गंगा के किनारे बंदरों के झुंड बैठे दिखाई देते हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचेंगा और हीटवेव से लोगों को बचाव करना होगा। चिकित्सकों ने कहा कि दोपहर के समय लोग घरों से निकलने से बचें। जरूरी कार्य होने पर ही घरों से निकलते समय बदन को ढककर निकलें और शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें। गर्मी से बचने के लिए समय-समय पर शीतल पेय पदार्थों का सेवन करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन