Restoration of Water Coolers Brings Relief to Azamgarh Residents Amidst Heatwave वाटर कूलर और आरओ से मिलने लगा ठंडा और साफ पानी , Azamgarh Hindi News - Hindustan
More

वाटर कूलर और आरओ से मिलने लगा ठंडा और साफ पानी

Azamgarh News - नगर निकायों में अब लोगों को भीषण गर्मी के बीच गला तर करने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। लोगों को शहर के साथ ही सभी नगरीय इलाकों में अब ठंडा पानी आसानी से

Thu, 23 April 2026 12:04 AMNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share
वाटर कूलर और आरओ से मिलने लगा ठंडा और साफ पानी

आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के नगर निकायों में अब लोगों को भीषण गर्मी के बीच पेयजल के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। शहर सहित सभी नगरीय क्षेत्रों में लोगों को अब आसानी से ठंडा पानी उपलब्ध हो रहा है। आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ के अभियान के बाद जिले के सभी नगर निकायों में खराब पड़े सौ से अधिक वाटर कूलर, आरओ और वाटर वेंडिंग मशीनों की मरम्मत करा दी गई है। इससे पेयजल की समस्या काफी हद तक दूर हो गई है। अधिकांश स्थानों पर अब लोगों को ठंडा पानी मिलने लगा है, जिससे स्थानीय निवासियों के साथ-साथ प्रतिदिन खरीदारी और अन्य कार्यों से आने वाले लोगों को भी बड़ी राहत मिली है।लोग

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:40 पहुंचा पारा, सूखते हलक को वाटर कूलर के गर्म पानी का सहारा

बोले, शुक्रिया हिन्दुस्तानजिले की तीन नगरपालिका और तेरह नगर पंचायतों में खराब पड़े वाटर कूलर, आरओ और वाटर वेंडिंग मशीन की मरम्मत होने से आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से शीतल जल के लिए परेशान लोगों ने समस्या दूर होने पर कहा, ‘शुक्रिया हिन्दुस्तान’। जहानागंज के संजय, वीरेंद्र, फूलेश, रामानंद, श्रीराम और मार्टीनगंज कस्बे के मनप्रीत राजभर, महेंद्र यादव, करिया मोदनवाल, राजेश पवन, अमरजीत यादव आदि ने कहा कि ‘हिन्दुस्तान’ की वजह से ही फिर से लोगों को शीतल जल मिलने लगा है।अफसर बोले, अखबार ने दिखाया आईनानगरपालिका मुबारकपुर के ईओ विनय मिश्रा समेत अन्य अफसरों ने कहा कि ‘हिन्दुस्तान’ ने नगर निकायों में शीतल जल की व्यस्था ध्वस्त होने के बाद आईना दिखाया। जिसके बाद अभियान चलाकर मरम्मत कराई गई। अब लोगों को शीतल जल मिलने लगा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नल जल समस्या को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी को दिया आवेदन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सड़क किनारे से गायब हो गए हैंडपंप, अब कूलिंग प्वाइंट ही सहारा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।