Severe Water Crisis in Aligarh Broken Hand Pumps and Bottled Water Usage Rise सड़क किनारे से गायब हो गए हैंडपंप, अब कूलिंग प्वाइंट ही सहारा, Aligarh Hindi News - Hindustan
More

सड़क किनारे से गायब हो गए हैंडपंप, अब कूलिंग प्वाइंट ही सहारा

Aligarh News - स्वर्णजयंती नगर में दो हैंडपंप में एक चालू हालत में मिला, रामघाट रोड, मैरिस रोड पर कई हैंडपंप, लेकिन पानी नहीं आता

Wed, 22 April 2026 10:21 PMNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share
सड़क किनारे से गायब हो गए हैंडपंप, अब कूलिंग प्वाइंट ही सहारा

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच सड़क किनारे पीने के पानी का इंतजाम नहीं है। सड़क किनारे लगे हैंडपंप खराब हो गए हैं। जो हैंडपंप बचे हैं उनका पानी ठीक नहीं है। शहर के प्रमुख बाजारों में हैंडपंप के बजाय अब लोग बोतल बंद पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं। दुकानों पर आरओ कैंपर खरीदे जा रहे हैं और उसी से लोग प्यास बुझा रहे हैं। हैंडपंप अब पानी निकालने में सक्षम भी नहीं हैं। बाजार व चौराहों पर अब केवल नगर निगम के कूलिंग प्वाइंट ही सहारा बनेंगे। नगर निगम के रिकार्ड में 4367 हैंडपंप हैं। लेकिन इसमें 20 फीसदी से अधिक हैंडपंप खराब या किसी कारणवश पानी नहीं देते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी में झुलस रहा बदन,प्रशासनिक इंतजाम नाकाफी

पानी नहीं देने का कारण वाटर लेवल का नीचे जाना है। साधारण हैंडपंप की पानी निकालने की क्षमता 80 फीट, डीप रीबोर वाले हैंडपंप की क्षमता 130 फीट की होती है। लेकिन अब शहर में 150 फीट से अधिक की गहराई पर पानी मिल रहा है। इसलिए हैंडपंप गर्मियों में पानी छोड़ देते हैं। हालांकि इसके बाद भी जलकल विभाग इसमें अतिरिक्त पाइप डालकर संचालित करता है। लेकिन इनकी पानी खींचने की क्षमता नहीं बढ़ पाती है।रामघाट रोड पर कई हैंडपंप लेकिन अधिकांश खराबरामघाट रोड पर कई हैंडपंप लगे हैं, लेकिन अधिकांश खराब हैं। दुकानदार इनका इस्तेमाल केवल पानी छिड़काव व सफाई के लिए करते हैं। पीने के लिए दुकानदार भी इस्तेमाल नहीं करते हैं। आठ से दस साल पहले हैंडपंप का महत्व था, लेकिन अब धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिल रहा है। बाजार में दुकानदारों ने कई स्थानों पर प्याऊ का इंतजाम किया है। इसके अलावा दुकानों पर व्यापारी वाटर कैंपर लेते हैं, जिससे आने वाले ग्राहक व दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी इस्तेमाल करते हैं। नर्सिंग होम, अस्पताल, पैथोलाजी में आरओ सिस्टम लगे हुए हैं और मरीज, तीमारदार उसका इस्तेमाल करते हैं।स्वर्णजयंती नगर में दो हैंडपंप एक खराबस्वर्णजयंती नगर में मुख्य सड़क किनारे दो हैंडपंप मिले, जिसमें एक चालू है और दूसरा खराब है। आसपास के व्यापारियों ने बताया कि हैंडपंप का इस्तेमाल कोई नहीं करता है। सुबह दुकान खुलने से पहले वाटर कैंपर दुकानों के सामने रखा मिलता है। इसके अलावा पानी का कनेक्शन सभी के पास है। उससे काम चलता है। हैंडपंप की मरम्मत कराई जाती है, लेकिन पानी छोड़ देते हैं।बरौला जाफराबाद में खराब मिले हैंडपंपबरौला जाफराबाद में कई हैंडपंप खराब मिले। यहां पर बड़ी संख्या में श्रमिक आते जाते हैं। लेकिन हैंडपंप खराब होने कारण पानी नहीं मिल पाता है। मधुबन कालोनी, सारसौल, आईटीआई रोड पर भी कई हैंडपंप खराब मिले। जो हैंडपंप चालू स्थिति में थे उनका इस्तेमाल कोई नहीं करता है। यही कारण है कि जलकल विभाग ने नए हैंडपंप लगाने बंद कर दिए हैं। जल निगम ने सात साल पहले ही अलीगढ़ शहरी क्षेत्र में सरकारी मार्का हैंडपंप नहीं लगाने के लिए पत्र लिखा था।कूलिंग प्वाइंट पर मिल रहा लोगों को ठंडा पानीनगर निगम ने गर्मी को देखते हुए क्वार्सी, गांधी पार्क, जीटी रोड, नौरंगाबाद, आगरा रोड, मसूदाबाद, सारसौल बस अड्डे के पास कूलिंग प्वाइंट की स्थापना कराई है। जिसमें नागरिकों को पीने के लिए ठंडा आरओ का पानी मिल रहा है। यहां पर वार प्रूफ टेंट लगाया गया है, जिसमें कूलर व कुर्सी की व्यवस्था की गई है। आने जाने वाले राहगीरों की कूलिंग प्वाइंट पर प्यास बुझ रही है। नगर निगम की ओर से कूलिंग प्वाइंट को और बढ़ाने की तैयारी चल रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेयजल आपूर्ति को सुचारु करने को उठाने होंगे कदम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।