नल जल समस्या को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी को दिया आवेदन
विभूतिपुर में भीषण गर्मी के बावजूद नल जल की आपूर्ति नहीं हो रही है। समाजसेवी अमरजीत ठाकुर ने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर समस्या का समाधान मांगा है। कई वार्डों में स्टेबलाइजर, बोरिंग और पानी की टंकी की मरम्मत की आवश्यकता है। कई घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है।

विभूतिपुर। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में भीषण गर्मी के बावजूद भी सभी जगहों पर नल जल का पानी नहीं पहुंच रहा है। नल जल की समस्या को लेकर समाजसेवी अमरजीत ठाकुर ने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर अविलंब समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि खास टभका उत्तर पंचायत के वार्ड 7 में स्टेबलाइजर लगवाना है, वार्ड 05 राम टोली में 150 घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। अतिरिक्त बोरिंग की आवश्यकता है। वार्ड 12 में स्टेबलाइजर, स्टार्टर व वायरिंग सही करवाना है। सुरौली पंचायत के वार्ड 06 से लेकर 11 में स्टेबलाइजर लगवाना है।
टभका पंचायत के वार्ड 04 में नया समरसेबल बोरिंग करवाना है। छोरा टभका बन्हैती में पानी टंकी फटा हुआ है। जिसे बदलना आवश्यक है। इस तरह विभूतिपुर के कई वार्ड में कुछ ना कुछ कमी के कारण नल जल का पानी हर घर तक नहीं पहुंच पाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन