Public Water Coolers in Hapur Fail to Provide Cold Water Amidst Scorching Heat 40 पहुंचा पारा, सूखते हलक को वाटर कूलर के गर्म पानी का सहारा, Hapur Hindi News - Hindustan
More

40 पहुंचा पारा, सूखते हलक को वाटर कूलर के गर्म पानी का सहारा

Hapur News - हापुड़ में भीषण गर्मी में लोगों को ठंडा पानी नहीं मिल रहा है। यहां सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए वाटर कुलर खराब पड़े हैं या गर्म पानी दे रहे हैं। इस समस्या से राहगीर परेशान हैं, और उन्हें मजबूरन पानी की बोतल खरीदनी पड़ रही है। अधिकारियों ने मरम्मत का आश्वासन दिया है, लेकिन स्थिति गंभीर है।

Wed, 22 April 2026 11:26 PMMulit Tyagi हिन्दुस्तान, हापुड़
share
40 पहुंचा पारा, सूखते हलक को वाटर कूलर के गर्म पानी का सहारा

हापुड़, जल ही जीवन है, जीवन में इसका मोल अनमोल है। इन बातों को समझने वाले ही अपनी जिम्मेदारी निभाना भूल जाते है। हालांकि यह बात जब ज्यादा सार्थक होती है, जब भीषण गर्मी में लोगों का हलक सूखने लगता है और वह पानी की तरफ दौड़ते है। यहीं वजह है कि भीषण गर्मी में राहगिरों व शहर के लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध है, इसके लिए सार्वजनिक स्थानों पर राज्यसभा सांसद की निधि व नगर पालिका द्वारा वाटर कुलर लगाए गए थे। इसमें मुख्य रूप से मेरठ तिराहा, तहसील चौराहा, नगर पालिका के गेट, एसडीएम सदर कार्यालय, जिला मुख्यालय, स्वर्ग आश्रम रोड आदि स्थानों पर वाटर कुलर लगाए गए, लेकिन रख-रखाव के अभाव में 98 फीसदी वाटर कुलर या तो खराब पड़े है या फिर गर्म पानी उगल रहे है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सड़क किनारे से गायब हो गए हैंडपंप, अब कूलिंग प्वाइंट ही सहारा

ऐसे में राहगिरों व आमजन को ठंडा पानी नहीं मिल रहा है। लेकिन सब कुछ जानने के बाद भी अधिकारी मौन है।-----------------------------------तहसील चौराहा के वाटर कुलर उगर रहा गर्म हुआ पानी: फोटो संख्या-21नगर का तहसील चौराहा मुख्य चौराहा है, यहां से दिल्ली, बुलंदशहर और मेरठ के राहगिरों का आवागमन होता है। इसके अलावा तहसील, कचहरी, बस स्टैंड आदि को जाने वाला भी मुख्य मार्ग है। लेकिन यहां राहगिरों को गर्मी के दिनों में शीतल पेयजल उपलब्ध कराने को लगा वाटर कुलर रख-रखाव के अभाव में गर्म पानी दे रहा है। बुधवार की दोपहर मेरठ से अलीगढ़ जाने वाला एक राहगिर ठंडा पानी लेने के लिए तहसील चौराहे पर बस से उतरा, लेकिन वाटर कुलर से गर्म पानी निकल रहा था। ऐसे में राहगिर को मजबूरन 20 रूपए की ठंडी पानी की बोतल खरीदनी पड़ी।---------------------------------------डीएम व एसडीएम कार्यालय में भी भीषण गर्मी में नहीं हो रहा लोगों का गला तर:एसडीएम सदर कार्यालय के बाहर भी पूर्व राज्यसभा सांसद कांता कर्दम की निधि से वाटर कुलर लगा है, लेकिन कई वर्षों से वाटर कुलर की मरम्मत ही नहीं हो सकीं। ऐसे में वाटर कुलर से गर्म पानी निकल रहा है। बुधवार को एसडीएम सदर कार्यालय में अपनी तारिखों व अन्य कामकाज से आने वाले लोगों को जब भीषण गर्मी में प्यास लगी तो वाटर कुलर से गला तर करना चाहा, लेकिन उन्हें वाटर कुलर से गर्म पानी की मिला। ऐसे में एक बुजुर्ग को गर्मी में अतरपुरा चौपला जाकर पानी की बोतल खरीदनी पड़ी। इनके पास तो पैसे थे तो बोतल खरीदकर गला तक कर लिया, कई लोग ऐसे भी है जो बोतल नहीं खरीद सकते है। वहीं डीएम के आनंद बिहार स्थित कार्यालय पर दिनभर फरियादियों का तांता लगा रहता है, लेकिन यहां वाटर कुलर खराब पड़ा है। यहां आने वाले फरियादी इधर-उधर पानी की तलाश करते है।--------------------------------------मिनाक्षी रोड पर वाटर कुलर बना शोपीसनगर की मिनाक्षी रोड पर भी राहगिरों व आसपास के लोगों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वाटर कुलर लगा है, लेकिन यह वाटर कुलर भी शोपिस बना हुआ है। यहां से गुजरने वाले लोगों को गला तर करने के लिए पल-पल पानी की जरूरत पड़ती है, लेकिन जब वह वाटर कुलर के पास पहुंच रहे थे तो वाटर कुलर से पानी नहीं निकल रहा था। ऐसे में लोग तपती दोपहर में वाटर कुलर से मायूस होकर लौट रहे थे। लेकिन इन वाटर कुलरों की मरम्मत पर कोई जिम्मेदार ध्यान देने को तैयार नहीं हैं।------------------------------------बोले ईओ:शहर में लगे सभी वाटर कुलरों को चिन्हित किया गया, जिन स्थानों पर वाटर कुलर गर्म पानी दे रहे है, उन्हें दुरूस्त कराया जाएगा। अगर कोई वाटर कुलर खराब पड़ा है तो उसके कंपोनेनट्स को सहीं कराने की कार्यवाही की जाएगी।संजय कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, नपा

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सार्वजनिक स्थानों से प्याऊ गायब, राहगीर परेशान
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी में जिला अस्पताल बना ‘हॉट चैंबर’

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।